Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार • एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार • एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन • एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त • बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे • करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी • गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद • एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

राष्ट्रीय

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

01 अक्टूबर, 2026 12:03 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कैंपस इनोवेशन और करियर ड्राइव से जुड़े यूपीराइज 2026 कार्यक्रम का आयोजन मेरठ के एमआईईटी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, करियर विकल्पों और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक सोच से जोड़ना रहा। कार्यक्रम टाइम्स नेटवर्क और जूम के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले में 12 छात्र टीमों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। यूपीराइज 2026 का विश्वविद्यालय दौरा कैंपस स्तर पर युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का मंच उपलब्ध करा रहा है। इससे पहले यह अभियान कानपुर, आगरा, लखनऊ, रायबरेली, मथुरा, बरेली और सहारनपुर समेत विभिन्न शहरों में पहुंच चुका है। एमआईईटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण और एक्टिवेशन जोन में छात्रों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी रही। सीएम-युवा योजना जागरूकता स्टॉल, स्कोरकार्ड गतिविधि और शक्ति जोन की स्टिकी-नोट दीवार ने छात्रों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। इसके बाद सभागार में बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले आयोजित किया गया। 12 टीमों ने स्थानीय समस्याओं पर आधारित अपने समाधान और विचार निर्णायकों के सामने प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ सलाहकारों के पैनल ने लाइव किया और समापन पर विजेता टीम को मंच पर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। बिल्ड फॉर यूपी में पेट्रो वाटर विजेता रहा। न्यूरो ग्रिप रनर अप-1 और एग्री नोवा रनर अप-2 रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री महामेधा नागर मुख्य अतिथि रहीं।


कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी और युवा नेतृत्व से जुड़े विषयों पर भी फोकस रहा। मेंटर पैनल में स्केलेबल कंज्यूमर इंटरनेट प्रोडक्ट्स और इनोवेशन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले हर्षित देसाई, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन विशेषज्ञ जयराज जाधव तथा कंटेंट स्ट्रेटजी और फॉर्मेट क्रिएशन के क्षेत्र में कार्यरत क्रिएटिव प्रोड्यूसर बिपाशा सारंगी शामिल रहीं। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से छात्रों को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, डिजिटल बिजनेस और क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग के अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में करीब 1,650 लोगों ने पंजीकरण कराया और उपस्थित हुए।


डिजिटल माध्यम से करीब दो लाख तथा ऑफलाइन माध्यम से करीब आठ हजार लोगों तक कार्यक्रम की पहुंच रही। कैंपस एंबेसडर सलोनी शर्मा, आदर्श शुक्ला और आस्था चौहान ने छात्र सहभागिता बढ़ाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में यूपीआरआईएसई की मानक ब्रांडिंग और प्रोडक्शन व्यवस्था भी दिखाई दी। पंजीकरण एवं मीडिया बैकड्रॉप, ऑक्टोनॉर्म एक्टिवेशन जोन, स्टैंडी, बैनर और साइनेज के जरिए पूरे परिसर में एक समान प्रस्तुति तैयार की गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- हरा और लाल रंग मिलेंगे तो बदलेगा सत्ता का रंग

अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- हरा और लाल रंग मिलेंगे तो बदलेगा सत्ता का रंग

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा हुआ, एटीएफ का भी बढ़ा दाम

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा हुआ, एटीएफ का भी बढ़ा दाम

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क