Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

मनोरंजन

एक बार फिर कपिल शर्मा के कैफे पर चली गोलियां, अब इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

16 अक्टूबर, 2025 08:29 PM

कनाडा के सरे शहर में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर बुधवार देर रात फिर से गोलीबारी हुई। यह पिछले चार महीनों में तीसरा हमला है। इस बार भी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जाते हैं, ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

कैमरे में कैद खौफनाक हमला
हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्लिप में एक गाड़ी के अंदर से शूटिंग होती दिख रही है, जिसमें एक अज्ञात शख्स खिड़की से हैंडगन निकालकर कई गोलियां दागता हुआ नजर आता है।कम से कम छह गोलियां चलाई गईं, जिससे कैफ़े की एक खिड़की चकनाचूर हो गई। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।

आम जनता दूर रहे
हमले के कुछ ही घंटे बाद ढिल्लों और सिद्धू ने एक पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा था- “मैं, कुलदीप सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों, कैप्स कैफ़े पर हुई तीनों गोलीबारी की ज़िम्मेदारी लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा विवाद है, वे हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध कामों में शामिल हैं और पैसे नहीं देते, उन्हें तैयार रहना चाहिए।”

संदेश में “बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलने वालों” को भी चेतावनी दी गई थी- “उन्हें तैयार रहना चाहिए... गोलियां कहीं से भी आ सकती हैं।”

इससे पहले भी दो हमले
8 अगस्त का हमला: दूसरी वारदात में कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं। वीडियो में एक आवाज़ सुनाई दी- “हमने टारगेट को फ़ोन किया था... लेकिन उसने घंटी नहीं सुनी, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। अगर उसने फिर भी नहीं सुनी, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।” इस धमकी के बाद कपिल शर्मा के मुंबई वाले घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
10 जुलाई का पहला हमला: पहली घटना तब हुई थी जब कुछ कर्मचारी कैफ़े के अंदर मौजूद थे। कम से कम 10 गोलियां खिड़की पर दागी गईं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

बीकेआई आतंकवादी ने ली थी पहली जिम्मेदारी
पहले हमले के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य हरजीत सिंह लाडी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसका दावा था कि कपिल शर्मा के शो में एक प्रतिभागी ने निहंग सिखों की पारंपरिक पोशाक पर अनुचित टिप्पणियां की थीं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। गौरतलब है कि बीकेआई को कनाडा सरकार द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है, और हरजीत सिंह लाडी एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार