Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौत, 20 से अधिक यात्री घायल उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौत, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली

मनोरंजन

एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल:सुनील शेट्टी ने शादी के बाद मीडिया को बांटी मिठाई, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

23 जनवरी, 2023 08:08 PM

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अभी तक कपल की कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए। कहा जा रहा है कि शाम 6:30 बजे राहुल और अथिया मीडिया से मुलाकात करेंगे।

अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए। यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया, जिससे पता चलता रहे कि ये इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हुई।

IPL खत्म होने के बाद होगा कपल का रिसेप्शन
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में सभी क्रिकेटर्स शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि इस समय सभी भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज में बिजी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों सभी क्रिकेटर्स के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के खत्म होने के बाद मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे।

विराट नहीं हुए शादी में शामिल
इस शादी में केएल राहुल के खास दोस्त विराट कोहली शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें आज इंदौर में स्पॉट किया गया था। वो वहां पर इंडिया-न्यूजीलैंड मैच में बिजी हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इन गेस्ट्स को खाना प्लेट्स में नहीं, बल्कि केले के पत्तों में परोसा गया। खाने में साउथ इंडियन क्विजीन रखी गई।

सब्यासाची ने डिजाइन की वेडिंग आउटफिट
अथिया और केएल राहुल की शादी बेहद खास तरीके से हुई, क्योंकि उनकी वेडिंग आउटफिट को सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इस खास मौके पर अथिया रेड नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में नजर आईं।

अजय देवगन ने कपल के लिए लिखा स्पेशल नोट
अथिया और केएल राहुल की शादी से पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अथिया और केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।'

21 जनवरी से शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स
अथिया और केएल राहुल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 21 जनवरी से शुरू हुए थे। कल यानी 22 जनवरी को हल्दी की रस्म निभाई गई। इसके कुछ फुटेज भी सामने आए, जिसमें पार्टी में आए गेस्ट बॉलीवुड के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी में फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन, पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ-साथ अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला भी शामिल हुईं।

4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे अथिया-राहुल
राहुल और अथिया करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हैं जबकि अथिया एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों का परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है। अथिया ने अपने करियर में 4 फिल्में की है। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था। दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो अथिया की नेटवर्थ 29 करोड़ रुपए हैं। वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी