फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ की बुधवार रात को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमे कई सितारों ने शिरकत की है । इसी बीच बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी वह पहुंचे जिसका एक वीडियो सामने आया है उस वीडियो में सलमान सूरज बड़जात्या का हाथ पकड़ कर एंट्री करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सलमान ने अनुपम खेर से भी मुलाकात की और तीनों ने एक साथ फोटो क्लिक करवाई। सूरज और सलमान ने एक साथ कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है और फैंस सूरज-सलमान की जोड़ी के फिर से आने की बेसब्री से उम्मीद कर रहे हैं।
सूरज और सलमान ने दी है कई हिट फिल्में
सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को उनके सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर में से एक ‘प्रेम’ दिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने सूरज के साथ ‘मैंने प्यार किया’ (1989), ‘हम आपके हैं कौन’ (1994), ‘हम साथ-साथ हैं’ (1999) और ‘प्रेम रतन धन पायो’ (2015) जैसी फिल्मों में काम किया है।