Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया BRICS: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह हॉर्मुज जलडमरूमध्य से 1,000 से ज्यादा जहाजों को सुरक्षित पार कराया: अमेरिकी सेना RBI फैसले से पहले बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आज, RBI के फैसले पर बाजार की नजर LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज

राष्ट्रीय

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देहरादून में सभी स्कूल बंद, सीएम धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

05 अगस्त, 2026 12:03 PM

देहरादून : उत्तराखंड में बुधवार तड़के से जारी मूसलाधार बारिश का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में नदियां और बरसाती गधेरे उफान पर बह रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। बारिश के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है और वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीमें सतर्क हैं व हालात पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और बरसाती गधेरों के किनारे नहीं जाने व मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

उधर, मौसम विभाग की ओर से जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत बुधवार को देहरादून जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के मद्देनजर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया, "वर्तमान में जनपद अंतर्गत हो रही वर्षा और मौसम विज्ञान विभाग देहरादून व एनडीएमए के सचेत पोर्टल की ओर से 4 अगस्त को जारी अपडेटेड फॉरकास्ट/नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर भी हो सकते हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने जनपद के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।"

नोटिस में कहा गया, "देहरादून जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।"

वहीं, प्रदेश में भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सभी जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों व पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें व अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

BRICS: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा

BRICS: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा

भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित

भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित

सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह

सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह

LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी

LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे: पश्चिम पाकिस्तानी से आए शरणार्थियों ने 5 अगस्त को बताया 'आजादी का पर्व'

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे: पश्चिम पाकिस्तानी से आए शरणार्थियों ने 5 अगस्त को बताया 'आजादी का पर्व'

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

TVK सरकार पेश करेगी पहला बजट, नई योजनाओं और सुधारों पर रहेगा फोकस

TVK सरकार पेश करेगी पहला बजट, नई योजनाओं और सुधारों पर रहेगा फोकस

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'