Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

07 मार्च, 2026 05:12 PM

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर राज्य में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अमित शाह के देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर अमित शाह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सहकारिता से समृद्धि की नींव रखने वाले, सशक्त व सुरक्षित भारत के संकल्प को साकार करने वाले आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।” एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार पहुंचकर वे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। हीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के कई घेरे बनाए गए हैं ताकि सभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कार्यक्रम के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं।
उधर, हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मैदान में हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं और सभा स्थल लगभग पूरी तरह भर चुका है। लोगों में अमित शाह को सुनने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। (इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम