Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार

राष्ट्रीय

उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया

26 अगस्त, 2026 12:24 PM

हैदराबाद : एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की ओर से उत्तराखंड, असम और गुजरात में यूसीसी लागू किए जाने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को दारुस्सलाम में एआईएमआईएम हेडक्वार्टर में 'जलसा-ए-रहमतुल-लिल-आलमीन' की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी यूसीसी कानून को मुसलमानों पर थोपे जाने की बात कही। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड, असम और गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया गया है। अगर लागू किए जा रहे कानून असल में हिंदू मैरिज एक्ट, हिंदू डिवोर्स एक्ट और हिंदू सक्सेशन एक्ट के प्रावधानों पर आधारित हैं, तो उन्हें वास्तव में यूनिफॉर्म सिविल कोड कैसे कहा जा सकता है? जब ये कानून हिंदू पर्सनल लॉ पर आधारित हैं, तो मुसलमानों पर इन्हें क्यों थोपा जाना चाहिए?" ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को उनकी धार्मिक मान्यताओं से अलग करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और जो लोग इस्लाम को मानते हैं, वे कुरान और सुन्नत का पालन करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "याद रखें, हमें हमारे विश्वास से दूर करने की कोशिशें, नाकाम होंगी। जो लोग इस्लाम में विश्वास रखते हैं, वे कुरान और सुन्नत की शिक्षाओं का पालन करते रहेंगे। हम अपने दीन (धर्म) को नहीं छोड़ेंगे।"


ओवैसी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें प्रयागराज के एक स्कूल के नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज कर दी गई थी। छात्रा ने तय स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने कोर्ट के फैसले को "इस्लाम पर हमला" बताया और सवाल उठाया कि क्या हाईकोर्ट को ऐसा आदेश देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जहां जरूरी धार्मिक प्रथाओं के मुद्दे पर विचार किया जा रहा है।


उन्होंने कहा, "मैं इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हूं, आज का फैसला भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 19 का उल्लंघन करता है। आप कौन होते हैं यह तय करने वाले कि इस्लाम के लिए क्या जरूरी है? लड़कियां हिजाब अपने सिर पर पहनती हैं, दिमाग पर नहीं। यह इस्लाम पर हमला है।"
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा था कि याचिकाकर्ता कोई भी धार्मिक ग्रंथ या ऐसी सामग्री पेश करने में नाकाम रही जिससे यह साबित हो सके कि स्कार्फ पहनना उसके धर्म का "जरूरी" हिस्सा है, जिसके बिना उसकी आस्था पर बुरा असर पड़ेगा। कोर्ट ने यह भी बताया कि मामले में पेश की गई तस्वीरों में उसी धार्मिक समुदाय की दूसरी छात्राएं बिना स्कार्फ पहने स्कूल जाती हुई दिख रही थीं।
एआईएमआईएम प्रमुख ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया और कहा कि मुसलमान अपने विश्वास के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए देश की रक्षा करना और भारत के विकास में योगदान देना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, "हम इस देश से प्यार करते हैं, हम इस देश की रक्षा करेंगे और अपने विश्वास के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए हम भारत को महाशक्ति बनाने के लिए काम करेंगे। भारत की आजादी की लड़ाई उन लोगों की भी है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी, जिनमें तुर्रेबाज खान जैसे स्वतंत्रता सेनानी शामिल हैं। उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जाना चाहिए।"


ओवैसी ने आरएसएस और भाजपा पर भी तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि इन संगठनों ने ऐतिहासिक रूप से भारत के संविधान के बजाय मनुस्मृति को प्राथमिकता दी है। ओवैसी ने कहा, "मैं आरएसएस से जुड़े लोगों से मनुस्मृति के बारे में पूछ रहा हूं। क्या यह सच नहीं है कि 26 नवंबर 1949 को हमने संविधान अपनाया था? हालांकि, चार दिन बाद, 30 नवंबर को आरएसएस के एक मुखपत्र ने इसके खिलाफ शिकायत छापी, जिसमें कहा गया कि 'यह संविधान नहीं था और इसकी जगह मनुस्मृति होनी चाहिए थी'। उन्हें बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान से दिक्कत थी।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार

गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार

धार्मिक मामलों को अदालत में विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाए : मायावती

धार्मिक मामलों को अदालत में विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाए : मायावती

जो कहा, सो किया, दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ से पहले बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

जो कहा, सो किया, दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ से पहले बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर