Monday, July 06, 2026
BREAKING
सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

राष्ट्रीय

उत्तर-पूर्व से कोलकाता तक : पीएम मोदी की रणनीतिक यात्रा और बड़ा रक्षा मंथन

15 सितंबर, 2025 11:53 AM

पूर्वोत्तर भारत के ऐतिहासिक दौरे के बाद प्रधानमंत्री कोलकाता में रक्षा रणनीति की अहम बैठक करने जा रहे हैं। एक महीने में ये प्रधानमंत्री का दूसरा कोलकाता दौरा है जिसके चलते न केवल राजनैतिक तौर पर बल्कि सामरिक तौर पर भी पीएम का ये दौरा बेहद अहम है। वे सोमवार की सुबह आर्मी की ईस्टर्न कमांड के मुख्यालय, फोर्ट विलियम में आयोजित 16वीं कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेन्स-2025 का उद्घाटन करेंगे। पहलगाम की घटना व ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का ये दौरा सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा “आज असम में कार्यक्रमों के बाद, मैं कोलकाता पहुंच गया हू, जहां कल संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में भाग लूंगा। इस सम्मेलन के बाद, बिहार के पूर्णिया जाऊंगा, जहां हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करूंगा। साथ ही, 36,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ भी करूंगा।

पूर्वोत्तर भारत की व्यापक यात्रा

प्रधानमंत्री इस समय पांच राज्यों मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की यात्रा पर हैं। इस दौरान वे 71,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। मिजोरम में उन्होंने तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिससे राज्य की राजधानी आइजोल पहली बार रेलवे मैप पर आया और सीधे दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से जुड़ा। इससे पर्यटन, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की उम्मीद है।

कोलकाता में सम्मेलन का महत्व

कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस देश की शीर्ष रक्षा रणनीति बैठक है, जिसमें नागरिक और सैन्य नेतृत्व मिलकर भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विमर्श करेंगे। इस बार सम्मेलन का विषय ‘Year of Reforms-Transforming for the Future’ है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित शीर्ष सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

1.उच्च रक्षा सुधारों की प्रगति,
2.संयुक्त कमांड की स्थापना,
3.स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल का विस्तार।

साथ ही, हाल ही में मई में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अनुभवों पर भी विचार होगा। पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सैन्य हमलों ने भारत की क्षमता और कमियों दोनों को उजागर किया। अब इन्हें दूर करने पर उच्च स्तर पर रणनीति बनेगी।

पीएम मोदी की ये यात्रा क्यों है विशेष?

राजनीतिक संदर्भ : 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री का लगातार बंगाल आना भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

रणनीतिक महत्व : कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड चीन और म्यांमार से सटे पूर्वी सीमांत और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा का नेतृत्व करता है। यहां सम्मेलन का होना पूरे उत्तर-पूर्व और हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा दृष्टि से अहम है।

विकास की गति : प्रधानमंत्री की इस यात्रा से उत्तर-पूर्व में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। हिंसाग्रस्त मणिपुर में प्रधानमंत्री का पहुंचना राज्य की स्थिति में बदलाव की कहानी लिख सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा इस बात का संदेश देती है कि भारत की सुरक्षा और विकास दोनों की धुरी उत्तर-पूर्व से होकर गुजरती है। एक समय था जब उत्तर पूर्वी राज्यों को विकास की धारा से दूर रखा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरु से उत्तर पूर्वी राज्यों में केन्द्रीय परियोजनाओं और विकास की ऐसी धारा प्रवाहित की कि उत्तर पूर्वी राज्यों का हाल बदल गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित