Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

30 मार्च, 2026 08:17 PM

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने 1 से 9 अप्रैल 2026 तक महिला नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। यह कैंप भारतीय महिला हॉकी टीम की आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम ने हाल ही में एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के बूते ही भारतीय टीम ने एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया, जो बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाना है। इस कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को बेहतर बनाने, टीम संयोजन तैयार करने और रणनीतिक कौशल को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। टीम नए कोच शोर्ड मारिन की देखरेख में अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। भारतीय टीम के सामने इस साल व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। टीम जून में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में हिस्सा लेगी, इसके बाद अगस्त में महिला वर्ल्ड कप और फिर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में चुनौती पेश करेगी। यही कारण है कि इस कैंप का महत्व काफी अहम होगा।

गोलकीपिंग यूनिट में सविता, माधुरी किंडो, बंसरी सोलंकी और बिचू देवी खारीबाम हैं, जिन्हें हाल ही में हॉकी इंडिया 8वें सालाना अवॉर्ड्स 2025 में गोलकीपर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड मिला था। डिफेंस लाइनअप में निक्की प्रधान और उदिता जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को रखा गया है। इसके साथ ही इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास भी हैं, जो बैक में काफी गहराई देती हैं। मिडफील्ड में कैप्टन सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, मनीषा चौहान, वैष्णवी विट्ठल फाल्के और नेहा हैं, जिन्हें हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर मिला है। इनके साथ-साथ सुनीता टोप्पो और इशिका जैसे उभरते हुए टैलेंट का साथ मिला।

फॉरवर्ड लाइन में एक मजबूत अटैकिंग लाइनअप है। इसमें नवनीत कौर शामिल हैं, जिन्होंने हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) जीता। इसके साथ ही दीपिका, लालरेमसियामी, मुमताज खान, दीपिका सोरेंग, रुतजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, हिना बानो, सोनम और संगीता कुमारी भी हैं। कैंप को लेकर कोच मारिन ने कहा कि यह टीम के लिए अगले चुनौतीपूर्ण सीजन की तैयारी का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य खेल में निरंतरता लाना, बेहतर तालमेल बनाना और बड़े टूर्नामेंट्स के दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। भारतीय टीम इस कैंप के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेगी, ताकि आने वाले वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर मजबूत प्रदर्शन किया जा सके।

कैंप के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड:
गोलकीपर: सविता, माधुरी किंडो, बिचू देवी खारीबाम, बंसरी सोलंकी
डिफेंडर: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथंतलुआंगी, ज्योति, उदिता, शिल्पी डबास
मिडफील्डर: सुशीला चानू पुखरामबम, मनीषा चौहान, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, इशिका
फॉरवर्ड: दीपिका सोरेंग, रुतजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, हिना बानो, सोनम, लालरेमसियामी, मुमताज खान, संगीता कुमारी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी