Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

राष्ट्रीय

उच्च मूल्य वाली खेती और निर्यात से बढ़ेगा ग्रामीण रोजगार: पीएम मोदी

06 मार्च, 2026 07:37 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर आयोजित बजट बाद वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के केंद्रीय बजट ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है और देश के दीर्घकालिक विकास का एक प्रमुख स्तंभ है।

कृषि क्षेत्र को लगातार मजबूत कर रही सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले वर्षों में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से अधिक किसानों को 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 2 लाख करोड़ रुपए के बीमा दावों का भुगतान किया जा चुका है। इन प्रयासों से किसानों के जोखिम कम हुए हैं और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिली है।

निर्यात-उन्मुख कृषि पर दिया जोर

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वैश्विक मांग को देखते हुए भारत की कृषि को निर्यात-उन्मुख बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत की विविध जलवायु का पूरा उपयोग कर उत्पादकता और निर्यात क्षमता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से कृषि क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है।

उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कोको, काजू और चंदन जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगरवुड और हिमालयी राज्यों में शीतोष्ण मेवों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्यात-उन्मुख उत्पादन से प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मत्स्य पालन में बड़ी संभावनाएं

नरेन्द्र मोदी ने ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है और इस क्षेत्र में अभी भी बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण समृद्धि और निर्यात वृद्धि के लिए एक उच्च प्रभाव वाला क्षेत्र बन सकता है। इसके लिए हैचरी, चारा और लॉजिस्टिक्स में नए व्यावसायिक मॉडल विकसित करने की आवश्यकता है।

डिजिटल कृषि और तकनीक पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार एग्रीस्टैक (AgriStack) के माध्यम से कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-एनएएम, डिजिटल भूमि सर्वेक्षण और किसान पहचान जैसी पहलें कृषि में तकनीकी परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी तभी प्रभावी होती है जब संस्थान इसे अपनाएं और उद्यमी इसमें नवाचार करें।

ग्रामीण समृद्धि और महिला उद्यमिता पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने लखपति दीदी अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि 2029 तक 3 करोड़ महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कृषि, तकनीक और निवेश के बेहतर तालमेल के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति