Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

ईरान से निकाले गए सभी 94 कश्मीरी छात्र सुरक्षित घर लौटे

20 जून, 2025 03:39 PM

श्रीनगर। ईरान में युद्ध प्रभावित हालात के बीच निकाले गए जम्मू-कश्मीर के सभी 94 छात्र सुरक्षित रूप से कश्मीर लौट आये हैं। जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुल 110 भारतीय छात्रों का पहला जत्था बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचा जिसमें प्रदेश के 94 छात्र शामिल थे। ये सभी छात्र उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे और उन्हें आर्मेनिया और दोहा के रास्ते निकाला गया। जेकेएसए के अनुसार, कुछ छात्र गुरुवार को ही कश्मीर पहुंच गये थे, जबकि बाकी छात्र जो दिल्ली से डीलक्स बसों में रवाना हुए थे वे आज सुबह घाटी पहुंच गए। एसोसिएशन ने कहा कि हम विदेश मंत्रालय और उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने छात्रों की सुरक्षित और समय पर वापसी सुनिश्चित की। यह उनके परिजनों के लिए बहुत बड़ी राहत है।

छात्रों ने भी केंद्र सरकार को सुरक्षित निकासी, नि:शुल्क ठहरने और यात्रा सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन उन्होंने यह शिकायत भी की थी कि दिल्ली से श्रीनगर तक जाने में जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। ईरान से लौटी चौथे वर्ष की मेडिकल छात्रा सबा रसूल ने श्रीनगर में कहा कि ईरान से चार दिन की लंबी यात्रा के बाद हम बेहद थक चुके थे। जब दिल्ली में बसें देखीं तो बहुत निराशा हुयी। कुछ छात्रों ने खुद अपनी फ्लाइट की टिकट बुक की। छात्रों की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हस्तक्षेप किया और दिल्ली से श्रीनगर तक डीलक्स बसों की व्यवस्था करवाई। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दशकों में ईरान के विश्वविद्यालय कश्मीरी छात्रों के लिए लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं क्योंकि वहां की पढ़ाई अपेक्षाकृत सस्ती है। वर्तमान में ईरान में चार हजार से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से लगभग आधे जम्मू-कश्मीर से हैं और अधिकांश मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति