Saturday, August 08, 2026
BREAKING
राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राष्ट्रीय

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

08 अगस्त, 2026 05:16 PM

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से ईरान के कार्यवाहक विज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मसूद शम्स-बख्श ने मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत और ईरान के बीच शिक्षा, शोध, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

शिक्षा और शोध सहयोग मजबूत करने पर जोर

भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि डॉ. मसूद शम्स-बख्श ने प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक में भारत और ईरान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर आधुनिक शिक्षा सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर

बातचीत में शैक्षणिक और शोध सहयोग को मजबूत करने, वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने तथा छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने डिजिटल शिक्षा के बेहतर इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी विचार किया।

विज्ञान और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

ईरानी दूतावास के अनुसार, दोनों पक्षों ने मौजूदा संसाधनों और क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया। युवाओं को सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नए अवसर तैयार करने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी।

ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों ने अपनाया घोषणापत्र

इसी बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों ने सर्वसम्मति से ‘ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों का घोषणापत्र’ अपनाया। इसे शिक्षा के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

पांच प्राथमिक क्षेत्रों पर विशेष फोकस

घोषणापत्र में प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा को मजबूत करने, कौशल विकास एवं योग्यताओं की आपसी मान्यता, ब्रिक्स टीवीईटी सहयोग गठबंधन के तहत बेहतर समन्वय, सहयोगात्मक अनुसंधान, नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक नेतृत्व के लिए क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर जोर

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक ने समावेशी, मजबूत और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था तैयार करने के लिए संस्थागत सहयोग, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करने के नए अवसर प्रदान किए हैं। भारत और ईरान के बीच शिक्षा एवं वैज्ञानिक सहयोग बढ़ने से छात्रों, शोधकर्ताओं और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भविष्य में नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं