Sunday, April 19, 2026
BREAKING
जब तक जनगणना नहीं तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं: अखिलेश IPL 2026: कुलदीप यादव का मास्टरप्लान, RCB पर जीत के बाद बताई गेंदबाजी रणनीति BCCI का बड़ा फैसला: अजित अगरकर बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर, सूर्यकुमार की जगह पर सस्पेंस PBKS vs LSG, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर धोनी की चोट पर CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने दिया अपडेट, वापसी की उम्मीद जताई जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं में उत्साह

दुनिया

ईरान का ऐलान: युद्ध पूरी तरह खत्म होने तक होर्मुज स्ट्रेट के ट्रैफिक पर रहेगा नियंत्रण

19 अप्रैल, 2026 03:46 PM

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) ने कहा है कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर अपना नियंत्रण और निगरानी बनाए रखेगा। ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह बयान उस समय आया जब ईरान की मुख्य सैन्य कमान ‘खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय’ ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से सख्त नियंत्रण शुरू किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एसएनएससी ने बताया कि वह इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से उनकी जानकारी मांगेगा, उन्हें आने-जाने की अनुमति देगा, सुरक्षा और पर्यावरण सेवाओं के लिए शुल्क लेगा और अपने नियमों तथा युद्धकालीन व्यवस्था के अनुसार जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करेगा। परिषद ने कहा, “जब तक दुश्मन इस जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन में बाधा डालने की कोशिश करता रहेगा और नौसैनिक नाकाबंदी जैसे तरीकों का सहारा लेता रहेगा, जिसे (वर्तमान दो-सप्ताह के) संघर्ष-विराम का उल्लंघन माना जाएगा, तब तक देश होर्मुज जलडमरूमध्य को सशर्त और सीमित रूप से फिर से खोलने की अनुमति नहीं देगा।”

एसएनएससी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी ठिकानों तक जाने वाला काफी सामान इसी जलडमरूमध्य के जरिए पहुंचता है, जो ईरान और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इसके अलावा, ईरान ने बताया कि उसे अमेरिका की ओर से नए प्रस्ताव मिले हैं, जो पाकिस्तान के माध्यम से उसके सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हालिया यात्रा के दौरान पहुंचाए गए थे और ईरान इन पर विचार कर रहा है।

ईरान के वार्ताकारों ने साफ किया है कि वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे और देश के हितों की पूरी ताकत से रक्षा करेंगे। ईरान ने 28 फरवरी से इस जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की थी, जब इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमले किए थे। इसके बाद हाल ही में अमेरिका ने ईरान आने-जाने वाले जहाजों को निशाना बनाते हुए नाकेबंदी भी लगा दी, क्योंकि इस्लामाबाद में शांति वार्ता असफल हो गई थी।

हालांकि शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा था कि 8 अप्रैल से शुरू हुए दो हफ्ते के युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा। लेकिन शनिवार को ईरान की सैन्य कमान ‘खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय’ ने फिर से घोषणा की कि अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहने के कारण जलडमरूमध्य पर सख्त नियंत्रण दोबारा लागू किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर अभी मतभेद

सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर अभी मतभेद

यूएन चीफ गुटेरेस ने भविष्य को अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन से चलाने की अपील की

यूएन चीफ गुटेरेस ने भविष्य को अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन से चलाने की अपील की

ईरान ने ट्रंप के सात दावों को बताया झूठा, नेवल ब्लॉकेड के बीच होर्मुज को बंद करने की चेतावनी दी

ईरान ने ट्रंप के सात दावों को बताया झूठा, नेवल ब्लॉकेड के बीच होर्मुज को बंद करने की चेतावनी दी

होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन-फ्रांस चलाएंगे संयुक्त रक्षात्मक मिशन

होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन-फ्रांस चलाएंगे संयुक्त रक्षात्मक मिशन

ईरान को ट्रंप की चेतावनी- ‘डील फाइनल होने तक अमेरिका का दबाव रहेगा जारी’

ईरान को ट्रंप की चेतावनी- ‘डील फाइनल होने तक अमेरिका का दबाव रहेगा जारी’

संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देना कभी भी कोई विकल्प नहीं था : ईरान

संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देना कभी भी कोई विकल्प नहीं था : ईरान

पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर

इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर

अमेरिकी दूतावास ने जेडी वेंस के भारत दौरे की दिलाई याद

अमेरिकी दूतावास ने जेडी वेंस के भारत दौरे की दिलाई याद