Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

ईपीएफओ की सलाह : एजेंटों से बचें, आधिकारिक पोर्टल और उमंग ऐप से लें मुफ्त सेवाएं

16 जून, 2025 04:30 PM

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों को सतर्क करते हुए कहा है कि वे EPFO से जुड़ी सेवाओं के लिए किसी भी अनधिकृत एजेंट, साइबर कैफे या फिनटेक कंपनियों की मदद न लें। EPFO ने स्पष्ट किया है कि उसकी सभी डिजिटल सेवाएं- जैसे दावा दायर करना, खाते से पैसे निकालना, प्रोफाइल या KYC अपडेट करना और शिकायत दर्ज करना पूरी तरह नि:शुल्क, सुरक्षित और घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध हैं। संगठन ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि हाल ही में कई मामलों में देखा गया है कि कुछ निजी एजेंट इन निःशुल्क सेवाओं के बदले में लोगों से भारी शुल्क वसूल रहे हैं, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि सदस्यों की गोपनीय जानकारी भी खतरे में पड़ रही है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को स्पष्ट दिशानिर्देश दिया है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल या UMANG ऐप का उपयोग करें। EPFO ने हाल के महीनों में कई सुधार किए हैं ताकि सेवाएं तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बन सकें। इनमें KYC सुधार और सदस्य विवरण सुधार को आधार प्रमाणीकरण के जरिए सरल बनाया गया है। अब ज्यादातर मामलों में प्रोफाइल सुधार के लिए न तो नियोक्ता और न ही EPFO से मंजूरी लेनी होती है।

इसके अलावा, 1 लाख रुपए तक की अग्रिम दावों की ऑटो सेटलमेंट सुविधा लागू की गई है, जो बीमारी, मकान, विवाह और शिक्षा जैसे मामलों में लागू होती है। इस सुविधा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 2.34 करोड़ दावे ऑटो मोड में निपटाए गए। साथ ही, 15 जनवरी 2025 से ट्रांसफर क्लेम प्रक्रिया को सरल बनाते हुए नियोक्ता की मंजूरी की अनिवार्यता हटा दी गई है।

EPFO द्वारा एक और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए UAN जारी और सक्रिय किया जा रहा है। इससे सदस्य तुरंत पासबुक देख सकते हैं, KYC अपडेट कर सकते हैं और क्लेम दायर कर सकते हैं। वहीं दावा प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए अब चेक लीफ या बैंक पासबुक की इमेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। अप्रैल 2025 से बैंक खाता विवरण जोड़ने के लिए भी नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता हटा दी गई है।

EPFO ने यह भी बताया कि 2024-25 में EPFiGMS पोर्टल पर 16,01,202 और CPGRAMS पोर्टल पर 1,74,328 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 98% शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से किया गया। सदस्य EPFO की शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं और किसी भी समस्या के लिए निकटतम क्षेत्रीय कार्यालय या EPFO हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। EPFO की वेबसाइट है- www.epfindia.gov.in
EPFO ने दोहराया कि सदस्य किसी अनधिकृत एजेंट या संस्था के झांसे में न आएं, क्योंकि इससे उनका व्यक्तिगत व वित्तीय डेटा खतरे में पड़ सकता है। संगठन सभी हितधारकों से आग्रह करता है कि वे आधिकारिक ऑनलाइन सेवाओं का ही उपयोग करें, जो 100% सुरक्षित, पारदर्शी और नि:शुल्क हैं।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति