Saturday, July 04, 2026
BREAKING
पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल देता है इंसान का व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले संकेत वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

मनोरंजन

इरशाद कामिल के होमटाउन में शूट हुआ 'मस्कारा' सॉन्ग, इम्तियाज अली बोले- 'यह पल मेरे लिए बेहद भावुक था'

29 मई, 2026 01:24 PM

मुंबई : डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। खास तौर पर उन्होंने फिल्म के गाने 'मस्कारा' की शूटिंग को लेकर एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग पंजाब के मलेरकोटला शहर में की गई, जो मशहूर गीतकार इरशाद कामिल का होमटाउन है।

इम्तियाज अली ने कहा, ''मलेरकोटला बेहद खूबसूरत लोकेशन है। इससे एक गहरी भावनात्मक याद भी है। यह वही शहर है, जहां से इरशाद कामिल ने अपने सपनों की शुरुआत की थी।''

इम्तियाज अली ने कहा, ''मेरे लिए यह एक अनोखा अनुभव था, क्योंकि मैं पहली बार इरशाद कामिल के लिखे गाने की शूटिंग उनके होमटाउन में कर रहा था। इस बात ने मुझे अंदर से काफी भावुक कर दिया। मैंने इरशाद को उस समय से देखा है, जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रहे थे। मेरी पहली फिल्म और इरशाद की पहली फिल्म लगभग एक ही समय में आई थी, इसलिए हमारे सफर में एक खास जुड़ाव हमेशा रहा है।''

निर्देशक ने उस खास पल को याद करते हुए कहा, ''मलेरकोटला में शूटिंग के दौरान मेरे मन में यह बात आई कि कभी इस छोटे शहर का एक लड़का रोजगार और पहचान की तलाश में मुंबई गया था, और आज उसी के लिखे गाने पर फिल्म बनाने के लिए मुंबई से करीब 200 लोग उनके शहर पहुंचे हैं। यह पल वाकई अलग, भावुक और अविश्वसनीय था।''

इम्तियाज अली ने लोकेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ''जब मेरी टीम पहली बार वहां पहुंची थी, तब वह जगह इतनी शानदार नहीं लग रही थी। मौसम बदलने के साथ उस जगह का पूरा रूप बदल गया। शुरुआत में वहां फूल और हरियाली नहीं थी, लेकिन बाद में मौसम के कारण वहां का नजारा पूरी तरह बदल गया और लोकेशन स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत नजर आने लगा। कई बार किसी जगह की असली खूबसूरती समय और मौसम के साथ सामने आती है।''

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी भारत के विभाजन से पहले के पंजाब पर आधारित है। यह दो प्रेमियों की कहानी है, जिसमें पुराने पंजाब की संस्कृति, भावनाएं और उस दौर का माहौल दिखाया जाएगा। फिल्म में पंजाब की पुरानी इमारतों और ऐतिहासिक खंडहरों को भी खास तौर पर शामिल किया गया है ताकि दर्शकों को उस समय का वास्तविक अनुभव महसूस हो सके।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा

मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा

बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया, राशा थडानी ने पूछा- 'मेरे बिना ऐसा क्यों किया'

बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया, राशा थडानी ने पूछा- 'मेरे बिना ऐसा क्यों किया'

लॉस एंजिल्स में भाषा से जुड़ी चुनौतियों पर बोलीं सना सईद, 'सुना जाना सबसे जरूरी होता है'

लॉस एंजिल्स में भाषा से जुड़ी चुनौतियों पर बोलीं सना सईद, 'सुना जाना सबसे जरूरी होता है'

'गदर: एक प्रेम कथा' के सेट पर जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक, अमीषा पटेल ने एक टेक में पूरा किया सीन

'गदर: एक प्रेम कथा' के सेट पर जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक, अमीषा पटेल ने एक टेक में पूरा किया सीन

बहन निशा को बचपन में कैसे परेशान करती थीं काजल अग्रवाल

बहन निशा को बचपन में कैसे परेशान करती थीं काजल अग्रवाल