Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

17 अप्रैल, 2026 11:17 AM

मुंबई : जब भी निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो जादू ही देखने को मिलता है। तीनों ने पिछली बार 2024 में फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में यादगार गाने दिए थे। इसी कड़ी में अब तीनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ वापसी कर रहे हैं। गुरुवार को फिल्म के नए सॉन्ग 'क्या कमाल है' का ऑडियो जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "गाना 'क्या कमाल है' का ऑडियो जारी कर दिया गया है।"

इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है और इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं।
इस गाने का एक छोटा ग्लिम्प्स पहले ही रिलीज हो चुका था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। अब पूरा ऑडियो सुनने के बाद दर्शक और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग गाने की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह तिकड़ी फिर कमाल कर गई।

इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में भावुक कहानियां और बेहतरीन गाने पेश करने के लिए मशहूर हैं। एआर रहमान का संगीत हमेशा दिल को छूता है, जबकि इरशाद कामिल के बोल गहरे और याद रहने वाले होते हैं। पिछली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में भी इन तीनों ने मिलकर शानदार काम किया था। अब 'मैं वापस आऊंगा' में भी वही जादू दोहराने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी प्यार और लंबे इंतजार की है। यह बंटवारे (1947) की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी बाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह गाना दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह भी बढ़ा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले और भी गाने आने वाले हैं। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये तिकड़ी इस बार फिल्म में क्या नया कमाल दिखाएगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री