Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनी अवतार-2:एवेंजर्स इनफिनिटी वार को छोड़ा पीछे, कई बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ा

27 दिसंबर, 2022 12:51 PM

अवतार द वे ऑफ वाटर ने भारत में अब तक 252.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने 2018 में रिलीज हुई एवेंजर्स इनफिनिटी वार के लाइम टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 फिलहाल एवेंजर्स एंडगेम के कलेक्शन से काफी दूर है। एवेंजर्स एंडगेम ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 373.22 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था।

इंडिया में सेकेंड बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनी

एवेंजर्स इनफिनिटी वार ने भारत में 227.43 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब अवतार 2 ने इसके लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 की कमाई का सिलसिला ऐसे ही चलता रहे तो ये आने वाले दिनों में इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के 373.22 करोड़ के टोटल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हॉलीवुड फिल्मों में द जंगल बुक और द लॉयन किंग जैसी फिल्में भी हैं।

हिंदी फिल्मों को छोड़ रही है पीछे

अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों को ही नहीं बल्कि 2022 में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार गंगूबाई काठियावाड़ी, भूल भुलैया 2, दृश्यम 2 और कश्मीर फाइल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। अब अवतार के आगे सिर्फ ब्रह्मास्त्र है जिसका रिकॉर्ड भी आज टूट जाएगा।

16 दिसंबर को रिलीज हुई है फिल्म

बता दें कि अवतार 2 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। देश के चुनिंदा शहरों में फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो गया था। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है।

भारत में फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है।

पहले पार्ट ने किया था 19 हजार करोड़ का कलेक्शन

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं कि लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा