Monday, August 24, 2026
BREAKING
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी रक्षाबंधन पर जवानों को मिलेगा बहनों का प्यार, पंजाब की महिलाओं ने तैयार कीं 1,100 राखियां सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़ न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध वैश्विक संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

राष्ट्रीय

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

24 अगस्त, 2026 12:23 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो ‘इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026’ में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड से लौटी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मिलकर खुशी हुई। यह टीम ‘इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026’ खेलकर इंग्लैंड के दौरे से लौटी है। देश के लिए सम्मान जीतने की उनकी कोशिशें और दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करते हैं। मैंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।”

दोनों देशों के बीच इस सीरीज में कुल 7 मैच खेले गए थे। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 29 रन से अपने नाम किया। इसके बाद अगले मुकाबले को भारत ने 6 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी।

सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अगले मैच को इंग्लैंड ने 2 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज बराबरी पर ला दी।

इंग्लैंड की टीम ने पांचवें मैच को 54 रन से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 18 रन से जीतकर सीरीज में 4-2 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

भले ही सातवें मुकाबले को जीतकर भारत सीरीज अपने नाम नहीं कर सकता था, लेकिन 19 अगस्त को लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने इंग्लिश टीम को 118 रनों से रौंदकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन गवरे (68) और माजिद मगरे (63) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स की बालकनी में जाकर जर्सी लहराते हुए जश्न मनाया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले-

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले- "युवाओं को प्रेरित करता रहे उनका बलिदान'

रक्षाबंधन केवल रक्षा-सूत्र नहीं, बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व : योगी

रक्षाबंधन केवल रक्षा-सूत्र नहीं, बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व : योगी

महाराष्ट्र: अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत

महाराष्ट्र: अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

दिल्ली में डिवाइडर पार कर सामने से आ रही इनोवा से टकराई कार: दो विधायक समेत 6 लोग घायल

दिल्ली में डिवाइडर पार कर सामने से आ रही इनोवा से टकराई कार: दो विधायक समेत 6 लोग घायल

UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन

UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन