Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

धर्म

आरएसएस के संगठन युवाओं को स्वरोज़गार के लिए चलाएंगे अभियान

16 फ़रवरी, 2023 04:32 PM

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न संगठन मिल कर देश में युवाओं में नौकरी की बजाए खुद के रोज़गार या स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रेरित एवं सहयोग करने के लिए ‘स्वावलंबी भारत अभियान’ चलाने जा रहे हैं।

इस अभियान में देश के हर जिले में युवाओं को ट्रेनिंग देने और उन्हें खुद के कामकाज शुरु करने के लिए मदद करने वाली टीमें तैयार हो चुकी हैं। इसके लिए दिल्ली में देशभर से दो हजार से ज्य़ादा कार्यकर्ताओं का अभ्यासवर्ग आयोजित किया जा रहा है। 17 से 19 फरवरी तक चलने वाले इस अभ्यासवर्ग में जिसमें विविध संगठनों के संगठन मंत्री शामिल हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार स्वदेशी जागरण मंच के साथ बहुत सारे स्वैच्छिक संगठनों (एनजीओ) ने मिलकर देश के हर युवा को काम देने के रणनीति बनाई गई है। जिसमें स्वरोज़गार, उद्यमिता एवम् कौशल विकास के द्वारा इसका हल निकाले जाने पर काम होगा। अभियान की केंद्रीय एवं प्रान्तीय टीमों का गठन संपूर्ण देश में हो चुका है। ज़िला स्तर की टीम भी देश के 90 प्रतिशत ज़िलों में बन चुकी हैं। शेष जिलों में टीम शीघ्र गठित हो जायेंगी।

आज सारे देश में लगभग 50 हजार कार्यकर्ता, 15 हजार डिजिटल वॉलंटियर एवं एक हजार पूर्णकालिक बंधु- बहनें पिछले एक वर्ष में इस अभियान से सीधे जुड़ चुके हैं। प्रत्येक ज़िले में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलनों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वरोज़गार एवं उद्यमिता के प्रति एक सकारात्मक एवम् सम्माजनक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है, ताकि देश का युवा रोजगार का याचक बनने की बजाय रोज़गार का प्रदाता बने।
देश में लगभग 450 ज़िलों में रोजगार सृजन केंद्र स्थापित हो चुके हैं जिनका कार्य युवाओं में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति भाव जागरण, प्रोत्साहन एवं सहयोग करना है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन