Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का किया उद्घाटन रूस 1 अप्रैल से स्थानीय उत्पादनकर्ताओं के गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाएगा बैन Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

पंजाब

आबकारी और कराधान विभाग के कर्मचारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का निर्णय

30 अगस्त, 2025 09:34 PM
चंडीगढ़: पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए राज्य के आबकारी और कराधान विभाग के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। इस स्वैच्छिक योगदान का उद्देश्य पूरे राज्य में राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करना है।

यहाँ जारी प्रेस बयान में इस बात का खुलासा करते हुए आबकारी और कराधान विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय विभाग के सभी स्तरों के कर्मचारियों द्वारा विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की सामूहिक प्रतिबद्धता के तहत लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी, जिसका उपयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, चिकित्सीय सहायता और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारे साथियों ने संकट की इस घड़ी में अपने सहनागरिकों की मदद करने के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस की है। उन्होंने कहा कि यह योगदान पंजाब सरकार के चल रहे प्रयासों का समर्थन करने और पंजाब की जनता को यह संदेश देने के लिए एक छोटा किंतु दिल से किया गया कदम है कि हम उनके साथ खड़े हैं।

आबकारी और कराधान विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह पहल अन्य सरकारी विभागों और संगठनों को भी आगे आकर राहत कोष में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री चीमा, जिन्होंने पहले ही अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मिलकर एक महीने का वेतन योगदान स्वरूप दिया है, ने राज्य और उसके नागरिकों को आपदा से उबारने और पुनर्निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत