Thursday, April 02, 2026
BREAKING
मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है : अनिल विज संसद में गूंजा हरियाणा की मंडियों का मुद्दा, कुमारी सैलजा ने उठाई किसानों-आढ़तियों की समस्याएं भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके : नायब सिंह सैनी बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राष्ट्रीय

'आपातकाल के दौरान भारत में लोकतंत्र की हत्या हुई थी', 'मन की बात' के 123वें एपिसोड में पीएम मोदी ने इमरजेंसी 1975 का किया जिक्र

29 जून, 2025 05:59 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। इस एपिसोड की शुरुआत उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चर्चा से की और कार्यक्रम के अंत तक कई विषयों पर अपने विचार साझा किए और इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी बोले, 'इमरजेंसी लगाने वालों ने न सिर्फ हमारे लोकतंत्र की हत्या की, बल्कि न्यायपालिका को भी अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की। उस दौर में देशभर में लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया। इसके ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।'

योग दिवस की भव्यता पर पीएम मोदी का ज़ोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और भागीदारी के साथ मनाया गया। उन्होंने याद दिलाया कि यह सिलसिला 10 साल पहले शुरू हुआ था और अब हर साल यह आयोजन पहले से ज्यादा भव्य और प्रभावशाली होता जा रहा है। पीएम ने यह भी कहा कि, 'यह इस बात का संकेत है कि योग को अब अधिक लोग अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।'

इस बार की योग थीम: 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य'

पीएम मोदी ने इस बार की थीम ‘Yoga for One Earth, One Health’ को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को दर्शाने वाला एक वैश्विक संदेश है।

देश और दुनिया से आईं योग दिवस की प्रेरणादायक झलकियां

प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर देश-विदेश में हुए आयोजन की कई खास तस्वीरों और प्रयासों का ज़िक्र करते हुए बोले: हिमालय की बर्फीली चोटियों पर ITBP के जवानों ने योग किया। गुजरात के वडनगर में (इक्कीस सौ इक्कीस) 2121 लोगों ने एक साथ भुजंगासन कर नया रिकॉर्ड बनाया। न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और पेरिस जैसे शहरों से योग की तस्वीरें आईं जिनमें शांति और स्थिरता की झलक दिखी। भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग किया गया। तेलंगाना में 3000 दिव्यांगजनों ने सामूहिक रूप से योग कर सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। दिल्ली में लोगों ने स्वच्छ यमुना का संकल्प लेते हुए यमुना तट पर योग किया। जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज (दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल) पर भी योग आयोजन हुआ। विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों ने समुद्र तट पर एक साथ योग किया। वहीं, 2000 से अधिक आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 बार सूर्य नमस्कार कर अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।

तीर्थयात्राएं: श्रद्धा और सेवा का संगम

पीएम मोदी ने धार्मिक यात्राओं की बात करते हुए कहा, ''जब कोई व्यक्ति तीर्थयात्रा पर निकलता है तो उसके मन में पहला भाव आता है- 'चलो, बुलावा आया है।' यही भावना हमारी आस्था का आधार है।'' पीएम ने बताया कि तीर्थयात्राएं केवल प्रभु से जुड़ने का ही माध्यम नहीं, बल्कि यह सेवा, अनुशासन और आपसी भाईचारे का भी पर्व होती हैं। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं और यह 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूती देती है।

कैलाश मानसरोवर और अमरनाथ यात्रा का ज़िक्र

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि लंबे समय बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा का पुनः शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कैलाश को हिंदू, बौद्ध और जैन सभी परंपराओं में श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है और सावन का पवित्र महीना भी अब ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट