Tuesday, May 05, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं...ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई भारतीय अमेरिकियों ने बंगाल में भाजपा की जीत का किया स्वागत सिनेमा जगत में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने थलपति, तमिलनाडु में जबरदस्त 'विजय' वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा से व्यापार और सप्लाई चेन संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद नाइजीरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनाने में भारत ने निभाई अहम भूमिका : रिपोर्ट भारत-जमैका के बीच साझेदारी की समीक्षा, एस. जयशंकर ने विकास सहयोग को बताया मुख्य आधार अमेरिका-ईरान में सीजफायर के बाद बढ़ा तनाव, यूएई पर ईरानी हमले के बाद ऑयल फैसिलिटी में लगी भीषण आग चीन के बड़े पटाखा प्लांट में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल राष्ट्रपति ट्रंप ने छोटे व्यवसायों को अमेरिका की रीढ़ बताया

मनोरंजन

आदिवी शेष अब करेंगे रोमांस, दो नई रोमांटिक फिल्मों का ऐलान कर बोले- 'एक ही जोन में नहीं रहना चाहता'

05 मई, 2026 04:05 PM

मुंबई : फिल्म अभिनेता अदिवी शेष ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के दम पर बनाई है। हाल ही में वह फिल्म 'डकैत' में नजर आए, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब वह अपने करियर में एक नया मोड़ लेते हुए रोमांटिक फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने दो नई रोमांटिक फिल्मों को साइन किया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्में उनके अभिनय के एक बिल्कुल अलग पहलू को दर्शकों के सामने लाने वाली हैं।

इन दो फिल्मों में से पहली फिल्म का निर्देशन साई मार्तंड कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'लिटिल हार्ट्स' से बड़ी सफलता हासिल की थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में आदिवी शेष का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना इसे और खास बना देता है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी।

अपने हालिया प्रोजेक्ट 'डकैत' के बारे में बात करते हुए आदिवी शेष ने कहा, ''यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास रही है। इस फिल्म को दर्शकों से जो प्यार मिला, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं एक अभिनेता के तौर पर खुद को किसी एक तरह के किरदार में सीमित नहीं रखना चाहता। मेरा मानना है कि कलाकार को हमेशा नई चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए और खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में आजमाना चाहिए।''

शेष ने आगे कहा, ''पिछले कुछ सालों में मैंने ज्यादा एक्शन और गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसके लिए मैं हमेशा लोगों का आभारी रहूंगा। फैंस से मिल रहे प्यार के कारण मेरे मन में अब कुछ अलग करने की इच्छा जाग रही है।''

उन्होंने कहा, ''इन इच्छाओं के चलते मैं अब रोमांटिक कहानियों की ओर बढ़ा हूं। मैं एक ही जोन में नहीं रहना चाहता। मुझे अब ऐसी कहानियां ज्यादा पसंद आ रही हैं जो दिल से जुड़ी हों और जिनमें भावनाओं की गहराई हो। अगर रोमांस को सही तरीके से प्रस्तुत किया जाए, तो यह दर्शकों के दिल को छू सकता है और उन्हें अपनी जिंदगी से जोड़ सकता है। यही कारण है कि मैंने इन दो नई फिल्मों को करने का फैसला लिया।''

इन फिल्मों के बारे में बात करते हुए शेष ने कहा, ''दोनों कहानियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। ये सिर्फ साधारण प्रेम कहानियां नहीं हैं, बल्कि इनमें इंसान की भावनाएं, उनकी कमजोरियां और उनके फैसलों को गहराई से दिखाया जाएगा। ये फिल्में रिश्तों की सच्चाई को दर्शाने की कोशिश करेंगी, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। एक अभिनेता के तौर पर मैं इस तरह की भूमिकाओं को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं...ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई

अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं...ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई

'ताकत नहीं, जिम्मेदारी है', सुविंदर विक्की ने बताई 'अल्फा' की परिभाषा

'ताकत नहीं, जिम्मेदारी है', सुविंदर विक्की ने बताई 'अल्फा' की परिभाषा

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- 'गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया'

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- 'गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया'

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल हुए गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल, रोहित शेट्टी के साथ करेंगे स्टंट

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल हुए गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल, रोहित शेट्टी के साथ करेंगे स्टंट

नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी का मुद्दा, कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी का मुद्दा, कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम के रोल को पूरी शिद्दत से निभाएंगे : तरुण खन्ना

रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम के रोल को पूरी शिद्दत से निभाएंगे : तरुण खन्ना

थिएटर सबसे कम आंका जाने वाला माध्यम, एक्टर्स को ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए : रश्मि देसाई

थिएटर सबसे कम आंका जाने वाला माध्यम, एक्टर्स को ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए : रश्मि देसाई

सत्यजीत रे से 'डेढ़ मिनट' की मुलाकात में जावेद सिद्दीकी बने थे संवाद लेखक, ऐसे तैयार हुई थी 'शतरंज के खिलाड़ी' की स्क्रिप्ट

सत्यजीत रे से 'डेढ़ मिनट' की मुलाकात में जावेद सिद्दीकी बने थे संवाद लेखक, ऐसे तैयार हुई थी 'शतरंज के खिलाड़ी' की स्क्रिप्ट