Friday, July 17, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

आचार्य प्रशांत ने सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने का किया आग्रह, सरकार से संवाद की अपील की

16 जुलाई, 2026 12:01 PM

दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने नीट यूजी पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के बाद खड़े हुए आंदोलन पर बात की। उन्होंने कहा कि यह संकट केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि "हमारे शिक्षा तंत्र और समाज के किसी अधिक गहरे संकट का संकेत" है।

जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के अठारह दिन से चल रहे अनशन के बीच उन्होंने वांगचुक से अनशन तोड़ने का आग्रह किया और सरकार से संवाद की अपील की।

गोवा में मीडिया से बातचीत में आचार्य प्रशांत ने कहा कि इतने गंभीर मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय ठहरकर सोचना जरूरी है। संकट की मानवीय गहराई की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा, "22 लाख आवेदक, यानी 22 लाख परिवार। इन छात्रों में किसी ने दो साल, किसी ने चार, किसी ने पांच साल लगाए। इन्होंने खेल के मैदान छोड़े, बचपन छोड़ा, त्योहार-उत्सव छोड़े और जब इन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया, तो सिर्फ एक परीक्षा नहीं टूटती, इनका भरोसा टूट जाता है।"

उन्होंने कहा कि "वे इस निष्कर्ष के साथ अपना पूरा जीवन जीते हैं कि सच्चाई, ईमानदारी, ज्ञान और श्रम की कोई कीमत नहीं, आगे तो वही निकलेगा जो बेईमान है और जिसके पास पैसा है।" भारत में एक छात्र की तैयारी पूरा परिवार मिलकर कराता है, इसलिए इस टूटन का बोझ पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने माना कि आरोपों के बाद प्रशासन कार्रवाई करता है, परीक्षाएं दोबारा ली जाती हैं और गिरफ्तारियां भी होती हैं लेकिन हर वर्ष दोहराई जा रही इन घटनाओं ने युवाओं का बुनियादी भरोसा हिला दिया है।

आचार्य प्रशांत ने कहा कि किसी का भीतर से टूट जाना अपने आप में एक बड़ा आत्मघात है, जिसके आंकड़े कभी दर्ज ही नहीं होते।

वांगचुक पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन ही उनकी गंभीरता की गवाही है। "जितना उनका ट्रैक रिकॉर्ड गवाही देता है, वे एक गंभीर और सच्चे व्यक्ति हैं। लद्दाख जैसे सूखे, ठंडे रेगिस्तान में, जहां औपचारिक व्यवस्था शिक्षा तक नहीं पहुंचा पाई, उन्होंने बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया। उन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि शिक्षा रट्टा मारने का नाम नहीं, सही जीवन जीने का नाम भी है।"

उन्होंने कहा, "व्यवस्था में जो धांधली है, उसके खिलाफ जरूर लड़िए, यह आपका अधिकार है। पर भीतर अगर बोध नहीं जागा, तो बाहर कितने ही बदलाव ले आइए, चीजें अपने नाम और रूप बदलकर वैसी की वैसी रह जाएंगी।" संतों के दर्शन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 'माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर'; बाहर-बाहर घुमाने से बात दूर तक नहीं जाती। व्यवस्था हम ही बनाते हैं। अगर हम भीतर से गड़बड़ हैं, तो दिन में अच्छी व्यवस्था बनाएंगे और रात में अपने ही बनाए दरवाजों से चोरी से निकल जाएंगे।"

आचार्य प्रशांत ने कहा, "हमें केवल व्यावसायिक शिक्षा नहीं चाहिए, हमें आत्म की सामूहिक शिक्षा, ‘मास- एजुकेशन-ऑफ-द-सेल्फ’ चाहिए। अगर हम इससे बचते रहे, तो ऐसे हादसे बार-बार होते रहेंगे और हमारे बच्चों की जानें कभी किसी बहाने, कभी किसी और बहाने जाती रहेंगी।"

आचार्य प्रशांत ने कहा कि भारत के लिए उनके पास कोई अपील नहीं, एक प्रश्न है। उन्होंने कहा, "ऐसा कैसे होता है कि जब भी कोई घटना घटती है, हमें उसका सिर्फ बाहरी पक्ष दिखता है, उसकी जड़ कभी नहीं दिखती? हम उत्सुक रहते हैं कि उंगली बाहर की ओर उठा दें, कि वह जिम्मेदार है, वह जिम्मेदार है। बाहर वाले जिम्मेदार होते ही हैं, पर क्या हम ईमानदारी से यह भी मानेंगे कि उतनी ही जिम्मेदारी भीतर वाले की है?"

सरकार से उन्होंने संवाद का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, "बातचीत तो सज्जनता की निशानी है, संवाद शील का प्रमाण है। लोकतंत्र को यह शोभा नहीं देता कि सिर्फ बात करने के लिए एक समझदार और सम्माननीय नागरिक को अपने प्राण दांव पर लगाने पड़ें।"

उन्होंने कहा, "इसमें दो घटनाएं हैं। पहली, जिसकी सब चर्चा कर रहे हैं, कि व्यवस्था टूटी, पेपर लीक हुआ। पर दूसरी घटना ज्यादा गहरी है और वह छुपी हुई है। किसी ने हमारे युवाओं को यह सिखा दिया कि एक रैंक की कीमत उनकी जिंदगी से ज्यादा है।"

उन्होंने कहा, "पेपर तभी लीक होते हैं जब कोई बेचने वाला हो और कोई भारी पैसे देकर खरीदने वाला भी। बाईस लाख अभ्यर्थी और कुछ हजार सीटें, इतनी भगदड़ में दलाल पैदा होंगे ही। लीक होना इस बाजार में घटी कोई दुर्घटना नहीं, इस बाजार का उत्पाद है। दोनों पक्षों ने मान लिया है कि इस कागज की कीमत बहुत ऊंची है।" उन्होंने पूछा कि यह बाजार सजाया किसने। "यह न उस दलाल ने सजाया जिसने पेपर लीक किया, न किसी मंत्रालय ने। यह मूल्य-व्यवस्था घर में बनी है, रिश्तेदारों की बैठकों में बनी है, अभिभावकों की निगरानी में बनी है।"

अभिभावकों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा, "आपके घर एक साधारण, सुंदर बच्चा जन्मा था। आपने उसे एंट्रेंस एग्जाम का प्रोजेक्ट कब बना दिया? अगर आप उससे प्रेम करते, तो उसकी आत्म-गरिमा को किसी एक परीक्षा के परिणाम से न बांधते।" उन्होंने कहा, "एक जो जीविका देती है और एक जो जीवन देती है।" पर शिक्षकों ने बच्चे के सामने केवल जीविका की दौड़ रख दी और शिक्षा को व्यक्ति के विकास के बजाय उसके दमन का जरिया बना दिया।

आचार्य ने कहा, "आपने अपने भविष्य का जो मॉडल बनाया है, वह आपको दिया किसने? अगर वह सचमुच आपका अपना होता, तो एक सीट के पीछे दस-दस हज़ार लोग एक ही दिशा में न दौड़ रहे होते। सब कहते हैं कि हम अद्वितीय हैं, तो फिर सब एक ही दौड़ में क्यों हैं? यह आयातित सपना है, यह रोपी गई इच्छा है।"

अपनी बात को एक रूपक से स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आज की दुनिया हर संकट में उस समाज की तरह बरतती है जो नशे में धुत चालक की हालत सुधारने के बजाय बेहतर सड़कें बनाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन

रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन

आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान

आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान

महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख

महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख

IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च, कैप्चा, पॉप-अप, चमकती ग्राफिक्स जैसे कई अनावश्यक चीजें हटाई

IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च, कैप्चा, पॉप-अप, चमकती ग्राफिक्स जैसे कई अनावश्यक चीजें हटाई

जगन्नाथ रथयात्रा: पीएम मोदी ने पावन रथयात्रा पर दी शुभकामनाएं, कहा- भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी अभिव्यक्ति

जगन्नाथ रथयात्रा: पीएम मोदी ने पावन रथयात्रा पर दी शुभकामनाएं, कहा- भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी अभिव्यक्ति

एम्स ने रचा कीर्तिमान, चार महीने के शिशु की दुर्लभ लंग-स्पैरिंग सर्जरी सफल

एम्स ने रचा कीर्तिमान, चार महीने के शिशु की दुर्लभ लंग-स्पैरिंग सर्जरी सफल

केंद्रीय कैबिनेट से गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

केंद्रीय कैबिनेट से गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन : आरडीए ने 38 इमारतों को गिराने का दिया आदेश, आज़म ख़ान की महत्वाकांक्षी परियोजना पर संकट

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन : आरडीए ने 38 इमारतों को गिराने का दिया आदेश, आज़म ख़ान की महत्वाकांक्षी परियोजना पर संकट

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ*त

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ*त

विकास का केवल ढोल और विज्ञापन, भ्रष्टाचार से पिछड़ा यूपी, अखिलेश यादव का पलटवार

विकास का केवल ढोल और विज्ञापन, भ्रष्टाचार से पिछड़ा यूपी, अखिलेश यादव का पलटवार