Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

18 मई, 2026 04:10 PM

मुंबई : स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह जल्द ही टीवी के सबसे चर्चित और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं। शो में उनकी एंट्री की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके चाहने वालों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी। पोस्ट में उन्होंने अपने लाइव शो को कुछ समय के लिए रोकने की जानकारी दी और इसके पीछे की वजह भी बताई।

हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "अगले कुछ दिनों तक लाइव शो नहीं होंगे क्योंकि अब हम 'खतरों के खिलाड़ी' के रोमांचक सफर पर निकल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में हम ऐसा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप सभी को गर्व महसूस होगा। हम पहले से ज्यादा मजबूत, ज्यादा पागलपन भरे अंदाज और धमाकेदार तरीके से वापसी करने की कोशिश करेंगे।''

पोस्ट में हर्ष ने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद भी कहा। उन्होंने लिखा, ''लोगों का लगातार साथ और हौसला ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। आगे भी इसी तरह प्यार बनाए रखे। बहुत जल्द हम फिर से लाइव शो के जरिए मुलाकात करेंगे।''

दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित स्टंट-आधारित रियलिटी शो है। इस शो के हर सीजन में अलग-अलग फील्ड से जुड़े लोकप्रिय चेहरे हिस्सा लेते हैं और अपने डर का सामना करते दिखाई देते हैं। इस बार शो की थीम 'डर का नया दौर' है। इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होने वाली है। शो में रुबीना दिलैक, करण वाही, गौरव खन्ना, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर और हर्ष गुजराल समेत कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। यह शो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो