Monday, September 21, 2026
BREAKING
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन 'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

राष्ट्रीय

आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

21 सितंबर, 2026 05:01 PM

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर रोजगार, आरक्षण, पेपर लीक, आउटसोर्सिंग, आंबेडकर प्रतिमाओं और संविधान समेत कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और इसके पीछे सरकारी नौकरियों के बजाय आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देने की मंशा है। अखिलेश ने दावा किया कि सपा के पीडीए ऑडिट में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के करीब 11 हजार पदों के साथ कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया था, लेकिन सरकार ने रिपोर्ट के एक भी पन्ने का जवाब नहीं दिया। सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि पार्टी ने पहले सरकारी नौकरियों और आरक्षण को लेकर ऑडिट किया था। उनके मुताबिक, इसमें अलग-अलग विभागों में पीडीए वर्ग के आरक्षित पदों को लेकर सवाल उठाए गए थे। मई में जारी सपा की पहली पीडीए ऑडिट रिपोर्ट में पार्टी ने 22 भर्तियों में 11,514 आरक्षित पदों के प्रभावित होने का आरोप लगाया था। अखिलेश ने कहा कि इसके बाद पार्टी ने पेपर लीक को लेकर भी ऑडिट किया। उनका दावा था कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं के पीछे ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है, जिसमें नियमित सरकारी भर्ती के बजाय आउटसोर्सिंग को बढ़ावा मिले। आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में सीधे सरकारी बजट से वेतन देना होता है, जबकि आउटसोर्सिंग में कंपनियों के माध्यम से नियुक्ति और भुगतान किया जाता है।


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी होने पर बजट से कमीशन लेने की गुंजाइश नहीं रहती, जबकि आउटसोर्सिंग में कंपनी के माध्यम से कमीशन का रास्ता बनाया जा सकता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सपा ने जिन ऑडिट रिपोर्टों में सवाल उठाए, सरकार ने उनके एक भी पन्ने का जवाब नहीं दिया।
सपा अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में 151 आंबेडकर प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया। अखिलेश के अनुसार, इनमें केवल 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई, जबकि कई मामलों में आरोपी अज्ञात रहे और कई में कार्रवाई नहीं हुई। यह आंकड़े सपा की पीडीए ऑडिट के आधार पर बताए गए हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आंबेडकर की प्रतिमाओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि कई प्रतिमाओं में बाबा साहब के हाथ में संविधान की किताब होती है और हमले में उसी हिस्से को नुकसान पहुंचाया जाता है। उन्होंने इसे संविधान और सामाजिक न्याय के सवाल से जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में अखिलेश ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के इस्तेमाल को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए होना चाहिए, न कि नकारात्मक प्रचार के लिए। उन्होंने भाजपा की ओर से जारी एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये वीडियो किसी पैसे के लिए नहीं बल्कि कार्यकर्ता अपने स्तर पर बना रहे हैं।


अखिलेश ने कहा कि वह नकारात्मक वीडियो की राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन जिस प्लेटफॉर्म पर चुनावी लड़ाई लड़ी जा रही है, वहां जवाब देना जरूरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा से जुड़ा एक वीडियो और उसके बाद सपा के समर्थन में तैयार वीडियो भी स्क्रीन पर दिखाया गया। अखिलेश ने पीडीए अभियान को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का रंग लाल है, लेकिन कुछ लोगों को हर चीज एक ही रंग में दिखाई देती है। उन्होंने कहा, ‘‘सावन के अंधे को हरा दिखता है।’’ उन्होंने दावा किया कि पीडीए का रथ आगे बढ़ रहा है और इससे विरोधी परेशान हैं। अखिलेश ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ उन सीटों पर भी रणनीति तैयार कर रही है, जहां पिछली बार सपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित

नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी

'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी

बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी

बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी

युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि भारत की वर्तमान ताकत : नितिन नवीन

युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि भारत की वर्तमान ताकत : नितिन नवीन

गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ

गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल