Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

अहम खबर: राज्य के लोगों को बड़ी सहूलियत देने जा रही पंजाब सरकार

24 नवंबर, 2023 05:41 PM

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 'सड़क सुरक्षा फोर्स' की शुरूआत से पहले, पंजाब पुलिस मैपमायइंडिया की मैपल्स ऐप जिसे विशेष तौर पर भारत के लिए 100 फीसदी स्वदेशी ऐप के तौर पर तैयार किया गया है, की मदद लेने के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि जो रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स व सुरक्षा चेतावनी के साथ यात्रियों का मार्गदर्शन किया जा सके।

एस.एस.एफ. एक विशेष पुलिस टीम है जो सड़क सुरक्षा व प्रभावशाली ढंग के साथ अपराधियों का पीछा करने के लिए समर्पित है। अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) ट्रैफिक अमरदीप सिंह रॉय ने कहा कि मैपमायइंडिया की मदद से राज्य भर में यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित किया जाएगा और साथ ही नागरिकों, यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा बिना किसी लागत के की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित सड़क मार्ग बनाने के लिए रीयल टाइम जानकारी प्रदान करने व सार्वजनिक भागीदारी के लिए उत्साहित हैं।

मैपमायइंडिया की मैपल्स टीम द्वारा पहले से ही कपूरथला में सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किया जा चुका है ताकि सरकारी प्रणालियों के साथ अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के एक नए युग की शुरूआत की जा सके। उल्लेखनीय है कि मैपमायइंडिया का मैपल्स ऐप पंजाब ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिजीटल नक्शों, नेविगेशन जानकारी के साथ-साथ सलाह व योजनाओं से जुड़ी अपनी वैब व मोबाइल-आधारित ऐप नागरिकों को मुफ्त में प्रदान करेगा।

मैपल्स ऐप यात्रियों को दैनिक यातायात के बारे में अपडेट करने के अलावा जुलूस, विरोध प्रदर्शन, रैलियां, वीआईपी आंदोलनों और सड़क बंद होने जैसी जानकारी मुहैया कराएगा। इसके साथ ही, ऐप ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, अपडेटिड स्पीड लिमिट और दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा जानकारी भी प्रदान करेगा।

मैपमायइंडिया के सी.ई.ओ. रोहन वर्मा ने कहा कि इस पहल के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वदेशी तकनीकों के माध्यम से भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंजाब ट्रैफिक पुलिस के साथ मैपल्स की सलाह और योजनाओं का एकीकरण उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" उन्होंने कहा कि यात्रियों की प्रतिक्रिया और वास्तविक समय अलर्ट पर जानकारी प्रदान करके बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और बेहतर आपातकालीन स्थिति प्रदान करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों में भाग लेंगे। मैपल्स ऐप उपयोगकर्ता को नक्शे पर निकटतम सरकारी सेवा सुविधाओं को जानने, अनुमानित समय और उनके चुने हुए स्थानों के बीच की दूरी के अनुसार वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाने में मदद करेगा।

पॉइंट-ऑफ-इंटरेस्ट (पी.ओ.आई.) नेविगेशन को शामिल करना उपभोगता के अनुभव को और बढ़ाता है। बतानेयोग्य है कि मैपल्स ऐप के माध्यम से राज्य में एम्बुलेंस ऑपरेटरों के साथ एम्बुलेंस की स्थितियों बारे में वास्तविक समय की जानकारी सांझा करने में सक्षम होगा और जनता के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया और सेवाओं को भी मजबूत करेगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका