Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

असम दौरे पर पीएम मोदी, हजारों चाय बागान श्रमिकों को मिला भूमि अधिकार, किसानों को भी मिला लाभ

14 मार्च, 2026 05:32 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को असम पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और किसानों व चाय बागान श्रमिकों को बड़ी सौगातें दीं।

4,570 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ

पीएम मोदी ने कोकराझार में कुल 4,570 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद गुवाहाटी पहुंचकर उन्होंने चाय बागान श्रमिकों को ऐतिहासिक उपहार दिया। उन्होंने 28,000 से अधिक चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे (लैंड पट्टा) वितरित किए। यह समुदाय लगभग 200 वर्षों से असम में रह रहा है, लेकिन पहली बार उन्हें घरेलू भूमि अधिकार मिले हैं। यह एक चरणबद्ध कार्यक्रम की शुरुआत है, जिससे आने वाले समय में लाखों चाय बागान परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पीएम एकता मॉल का उद्घाटन

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने पीएम एकता मॉल का उद्घाटन भी किया। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम-किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान को 2,000 रुपए सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए गए। असम के हजारों किसानों को भी इस योजना का लाभ मिला।

ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि असम को कई अहम परियोजनाएं मिली हैं। इनमें ऊर्जा क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजनाएं और असम आने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश की नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

दौरे के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। एक किसान रोहित नाथ ने कहा, “पीएम मोदी ने वादे पूरे किए। किसानों को 2,000 रुपए और भूमि पट्टे मिलने से उत्पादन बढ़ेगा।” एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “मोदी सरकार जो कहती है, वह करती है। पहले कांग्रेस सत्ता में थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। हम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार फिर चाहते हैं।” मालेगांव की रिंकू राय ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

केंद्र-राज्य विकास साझेदारी

प्रधानमंत्री शनिवार को सिलचर जाएंगे, जहां वे कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से असम में इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और सामाजिक न्याय को मजबूती मिल रही है। स्थानीय लोग भी प्रधानमंत्री की सराहना करते नहीं थक रहे और कह रहे हैं कि ऐसी सरकार उन्होंने पहले नहीं देखी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी