Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

पंजाब

अश्वनी शर्मा का बड़ा बयान! बोले - 'याद आ गया 1980 का वो खौफनाक दौर'

03 दिसंबर, 2025 04:41 PM

चंडीगढ़/फिरोजपुर, : फिरोजपुर में बीते दिन पंजाब रोडवेज (Punjab Roadways) की बस पर हुई फायरिंग की घटना ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने इस वारदात पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस हमले ने पंजाब के लोगों के जहन में 1980 से 1995 के उस काले दौर की यादें ताज़ा कर दी हैं, जब बसों पर ऐसे ही भयानक हमले होते थे। शर्मा ने इसे पंजाब की सुरक्षा और शांति के लिए एक बेहद बुरा संकेत बताया है।

क्या कहा अश्वनी शर्मा ने 

अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने पोस्ट डालकर लिखा, " 2 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे, फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जा रही पंजाब रोडवेज बस पर बाइक सवार तीन हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग बहुत ही चिंताजनक है।

इस वारदात ने 1980–1995 के आतंकवाद के दौर में बसों पर हुए भयानक हमलों की याद ताजा कर दी है, जो पंजाब के लिए किसी भी तरह शुभ संकेत नहीं है। अगर यह सिर्फ रोड-रेज या युवाओं की मनमर्जी का मामला है, तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है—क्योंकि इससे साफ दिखता है कि:-

1- पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है

2- युवाओं में पुलिस का कोई डर नहीं है 

3- पुलिस और प्रशासन की पकड़ बहुत ढीली है।

दोनों ही हालातों में, कानून-व्यवस्था कायम रखने में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की नाकामी का खामियाजा पंजाब की बेगुनाह जनता अपनी जान-माल का नुकसान करवाकर भुगत रही है, जो बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि बीते दिनों फिरोजपुर से श्री गंगानगर (Sri Ganganagar) जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस पर लखोके बहराम के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने चलती बस पर करीब 25 राउंड फायर किए थे, जिसमें बस का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया था। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी और पुलिस (Police) अब तक हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा