नई दिल्ली। अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉम्र्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तेज हो गई है। वन एक्सबेट बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को समन जारी किया है। ईडी ने उर्वशी को 16 सितंबर और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है, जहां दोनों से ईडी की टीम पूछताछ करेगी।
इस केस में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को वन एक्सबेट ऐप के प्रचार से जुड़े लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।