Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के पांच साल पूरे होने पर पूरी टीम को कहा 'थैंक यू'

05 दिसंबर, 2025 06:31 PM

मुंबई : सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच साल हो चुके हैं। अभिनेता ने पोस्ट कर 'पुष्पा' को जिंदगी के यादगार पांच सालों का सफर बताया।

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ ने 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने दिल छू लेने वाला पोस्ट कर पूरी टीम, मेकर्स और दर्शकों को धन्यवाद कहा।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पुष्पा हमारी जिंदगी का एक यादगार पांच साल का सफर रहा है। इस फिल्म को दर्शकों ने जितना प्यार, ताकत और हिम्मत दी है, उसने हमें अपने काम को और गहराई से करने की प्रेरणा दी है। हम इस देश और विदेशों में मौजूद हर उस शख्स के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इसे इतना खास बना दिया।”

उन्होंने अपनी पूरी टीम को खास अंदाज में आभार जताते हुए लिखा, “सभी को-एक्टर्स, टेक्नीशियन्स, पूरी यूनिट, प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सबसे खास हमारे कैप्टन निर्देशक सुकुमार के साथ यह सफर मेरे लिए सम्मान की बात रहा। इस यादगार यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का एक बार फिर दिल से शुक्रिया… थैंक यू!”

‘पुष्पा’ 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल थी। फिल्म ने न सिर्फ तेलुगू बल्कि हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी जबरदस्त कमाई की थी। अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा राज’ कैरेक्टर और उनका आइकॉनिक डायलॉग 'झुकेगा नहीं साला' आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं।

फिल्म का सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ साल 2024 में आई थी। एक्शन-ड्रामा फिल्म में अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फासिल पुलिस अफसर के रूप में दिखे थे। लाल चंदन तस्करी पर बनी फिल्म में एक्शन के साथ इमोशंस का भी मिश्रण देखने को मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में सफल थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर