Sunday, May 31, 2026
BREAKING
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित? जानें एक्सपर्ट्स राय Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा ITR फाइलिंग 2026 शुरू, सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी राहत, जानिए कौन सा फॉर्म सही? शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ बनकर रूस पर ढा रहे कहर अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार हो जाओ, ईरान को अमेरिका की चेतावनी सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

राष्ट्रीय

अयोध्या में चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने कहा- 50 हजार लोगों ने सफाई के लिए भेजे ऑनलाइन संकल्प

31 मई, 2026 01:34 PM

अयोध्या: यूपी की रामनगर अयोध्या में नगर निगम अयोध्या की ओर से चलाए जा रहे हर घर एक रविवार, गंदगी पर प्रहार अभियान का रविवार को चलाया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी रविवार की सुबह सात बजे लता चौक अयोध्या धाम के पास सफाई अभियान में भाग लेते हुए सड़क पर झाड़ू लगाई। अयोध्या में चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने कहा- 50 हजार लोगों ने सफाई के लिए भेजे ऑनलाइन संकल्प यूपी की रामनगर अयोध्या में नगर निगम अयोध्या की ओर से चलाए जा रहे हर घर एक रविवार, गंदगी पर प्रहार अभियान का रविवार को चलाया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी रविवार की सुबह सात बजे लता चौक अयोध्या धाम के पास सफाई अभियान में भाग लेते हुए सड़क पर झाड़ू लगाई। नगर में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया।

इस मौके पर मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अयोध्या पूरा महानगर आज स्वच्छता के लिए सड़कों पर उतर आया है। घर से बाहर अपने निकला है, गलियों को साफ कर रहा है, सार्वजनिक जगहों को साफ कर रहा है। 50 हजार से ज्यादा स्वीकृति पत्र मेरे पास ऑनलाइन आए हैं जो अयोध्या की सफाई में अपना योगदान करना चाहते हैं। 400 से ज्यादा स्थलों सामूहिक तौर पर लोग निकले हुए हैं। अयोध्या नगर का जन सामान्य से लेकर विशिष्ट वर्ग तक, चाहे डॉक्टर हों, इंजीनियर हों, वकील हों, अध्यापक हों या व्यवसायी हों सभी लोग आज अयोध्या की सड़कों पर हैं। सभी अयोध्या को स्वच्छ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरी नगर की स्वच्छता के लिए एक साथ पूरे महानगर के लोग एक साथ सामूहिक संकल्प शक्ति के साथ एक साथ सामूहिक अभियान चलाएं ये दुनिया में अपने आप में अद्भुत अभियान है। मैं पूरे महानगर का, नगर निगम की टीम का, हमारे पार्षद गणों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने अभियान में मदद की। आज पूरी दुनिया अयोध्या की स्वच्छता को देख रही है। स्वच्छ शहरों की लिस्ट में रैंकिंग पर मेयर ने कहा कि अभी हमारी 28वीं रैंकिंग है। उम्मीद है कि इस बार हम रैंकिग अच्छी करेंगे।

इस अभियान से पहले अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रायबरेली रोड स्थित गुरुनानक एकेडमी से नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक पदयात्रा निकाली थी। उन्होंने आमजन से नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता के महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता का संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में नगर को देश के टॉप- 10 महानगरों में लाने के लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि 31 मई को अपने घरों के आसपास महज आधा घंटा सफाई करने से नगर साफ-सुथरा तो होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 जारी है। जनता को जोड़ने के लिए, 15-दिवसीय एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका समापन आज हो रहा है। लोगों से अपील है कि जहां भी हों वहां साफ-सुथरा रखें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती

यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

गुरिंदरवीर सिंह, आम और गर्मी: प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में क्या-क्या शामिल

गुरिंदरवीर सिंह, आम और गर्मी: प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में क्या-क्या शामिल