Friday, May 01, 2026
BREAKING
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव, जानें नई Timings मजदूर दिवस पर धीरपुर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, निर्माण श्रमिकों से की मुलाकात बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी विश्व श्रमिक दिवस पर केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू की कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ी, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी राहत स्ट्रेस और बेचैनी से राहत का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास किरदार बदले, कहानी वही: जब बड़े पर्दे पर 'जुड़वां' निकलीं दो अलग-अलग फिल्में पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज पहला दिन, कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन और एकजुटता का मंत्र

दुनिया

अमेरिका: रिटायरमेंट सेविंग्स को विस्तार, ट्रंप ने जारी किया नया कार्यकारी आदेश

01 मई, 2026 12:10 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाखों अमेरिकियों, खासकर कम आय वाले और नियोक्ता-प्रायोजित योजनाओं से वंचित कामगारों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स खातों तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसे “ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश” बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यह पहल आम नागरिकों को संघीय कर्मचारियों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली रिटायरमेंट सेविंग्स योजनाओं का लाभ देगी। उन्होंने कहा, “आज दोपहर मैं लाखों अमेरिकियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रिटायरमेंट सेविंग्स खातों तक पहुंच बढ़ाने वाले एक ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए बेहद उत्साहित हूं।”

ट्रंप के अनुसार, कम आय वाले अमेरिकियों को उनके खातों में सरकार की ओर से “प्रति वर्ष 1,000 डॉलर तक का मैचिंग फंड” मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पारंपरिक रोजगार संरचनाओं से बाहर काम करने वाले लोगों के लिए बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने कहा, “जिन लाखों अमेरिकियों के पास नियोक्ता-प्रायोजित योजनाएं नहीं हैं, उनके लिए यह क्रांतिकारी होगा क्योंकि अब वे भी इसके दायरे में होंगे।”

ट्रंप ने इसके दीर्घकालिक लाभ का उदाहरण देते हुए कहा, “अगर 25 साल का कोई व्यक्ति हर महीने सिर्फ 165 डॉलर निवेश करता है, तो 65 साल की उम्र तक उसके खाते में अनुमानित 4,65,000 डॉलर हो सकते हैं… दूसरे शब्दों में, वह समृद्ध हो सकता है।”
राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने कहा कि यह नीति रिटायरमेंट सेविंग्स तक पहुंच में मौजूद संरचनात्मक खामियों को दूर करने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने कहा, “आपने कम आय वाले, 35,000 डॉलर से कम आय वाले लोगों को यह मैचिंग सुविधा दी है।”

हैसेट ने बताया कि प्रशासन इस योजना के विस्तार पर भी काम कर रहा है। “हम कांग्रेस के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को काफी विस्तार देने की दिशा में काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा, साथ ही यह भी जोड़ा कि इसे मध्यम आय वर्ग तक बढ़ाने पर विचार हो रहा है।
ट्रंप ने माना कि योजना को और आगे बढ़ाने के लिए विधायी मंजूरी जरूरी होगी। उन्होंने कहा, “अगले स्तर तक ले जाने के लिए हमें कांग्रेस की मंजूरी चाहिए… यह द्विदलीय समर्थन से होना चाहिए।”

इस कार्यक्रम के तहत चैरिटेबल संगठनों को भी इंडिविजुअल रिटायरमेंट अकाउंट यानी व्यक्तिगत रिटायरमेंट खातों (आईआरए) में योगदान देने की अनुमति होगी, जिससे भागीदारी का दायरा और बढ़ेगा। हैसेट ने कहा, “ट्रंपआईआरए के तहत चैरिटी भी दूसरों के खातों में योगदान कर सकती हैं।”
ट्रंप ने इस पहल को व्यापक आर्थिक प्रदर्शन से भी जोड़ा और रोजगार व निवेश में वृद्धि का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “इस समय हमारे देश के इतिहास में सबसे ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।”

अमेरिका की रिटायरमेंट प्रणाली लंबे समय से नियोक्ता-आधारित योजनाओं पर निर्भर रही है, जिससे गिग वर्कर्स और असंगठित श्रमिकों का एक बड़ा वर्ग इससे बाहर रह जाता है। हाल के वर्षों में इस खाई को पाटने के प्रयासों को दोनों दलों का समर्थन मिलता रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने आईपी अधिकार उल्लंघन को लेकर भारत को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया

अमेरिका ने आईपी अधिकार उल्लंघन को लेकर भारत को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया

ट्रंप ने अली अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री में नामित किए जाने पर दी बधाई

ट्रंप ने अली अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री में नामित किए जाने पर दी बधाई

ट्रंप का दावा-ईरान हुआ कमजोर, करना चाहता है समझौता

ट्रंप का दावा-ईरान हुआ कमजोर, करना चाहता है समझौता

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

वियतनाम के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति टो लैम तीन दिवसीय दौरे पर 5 मई को पहुंचेंगे भारत

वियतनाम के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति टो लैम तीन दिवसीय दौरे पर 5 मई को पहुंचेंगे भारत

यूरोप में जलवायु परिवर्तन की स्थिति और गंभीर होने का खतरा, गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी

यूरोप में जलवायु परिवर्तन की स्थिति और गंभीर होने का खतरा, गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी

अमेरिकी संसद में रणनीतिक संतुलन को लेकर बहस, इंडो-पैसिफिक में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर चेतावनी

अमेरिकी संसद में रणनीतिक संतुलन को लेकर बहस, इंडो-पैसिफिक में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर चेतावनी

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच नए सिरे से गठबंधन का किया आग्रह

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच नए सिरे से गठबंधन का किया आग्रह

लश्कर कमांडर अफरीदी का कत्ल, अज्ञात हमलावर ने गोलियों से भूना हाफिज सईद का करीबी

लश्कर कमांडर अफरीदी का कत्ल, अज्ञात हमलावर ने गोलियों से भूना हाफिज सईद का करीबी