Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

अमृतपाल की गिरफ्तारी : कल रात भर सो नहीं सके थे मान

23 अप्रैल, 2023 09:06 PM

चंडीगढ़:  कथित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की 35 दिन बाद गिरफ्तारी के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि वह कल रात भर सो नहीं सके थे।
अमृतपाल सिंह को आज सुबह मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था।
मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, “मैं पूरी रात नहीं सोया। मेरे पास रात में ही सूचना आ गयी थी। तो मैं हर पंद्रह मिनट - आधे घंटे बाद मैं पूछता रहता था, क्या हुआ? मैं नहीं चाहता था कि कोई खूनखराबा हो। या ऐसी स्थिति बने कि कानून एवं व्यवस्था दांव पर लग जाए।”
श्री मान ने कहा कि लेकिन प्रदेशवासियों के चैन के लिए एक रात या कुछ रातें उन्हें सोना न पड़े तो कोई बात नहीं क्योंकि प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते यह उनका फर्ज है।
श्री मान ने बताया कि अमृतपाल को पहले भी गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन उनकी सरकार व पुलिस संयम से काम ले रही थी क्योंकि वह कोई खूनखराबा नहीं चाहते थे और राज्य की अमन शांति भंग नहीं होने देना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल व उसके साथियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था और कुछ लोग पकड़े गये थे, कुछ लोग नहीं पकड़े गये थे। उन्होंने कहा कि चाहते तो उस दिन भी पकड़ सकते लेकिन हम नहीं चाहते थे कि खूनखराबा हो, गोली चले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए अजनाला थाने में अमृतपाल व उसके समर्थकों के हंगामे के समय भी संयम से काम लिया गया।
श्री मान ने कहा कि जो लोग भी देश की अमन शांति या कानून तोड़ने की कोशिश करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रतिशोध की राजनीति नहीं होगी।
उन्होंने इस दौरान शांति व भाईचारा बनाये रखने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया और दोहराया कि प्रदेश की अमन शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान