Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

अमित शाह की मोगा रैली ने फूंका 2027 के चुनाव का "विजय बिगुल" : तरुण चुग

14 मार्च, 2026 05:12 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा रैली को पंजाब की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ बताते हुए कहा कि इस रैली ने 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। चुग ने कहा कि मोगा की धरती से 117 विधानसभाओं से आई जनता की उठी यह आवाज स्पष्ट संकेत है कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

चुग ने कहा कि मोगा की यह पवित्र धरती पहले भी पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव की साक्षी रही है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1996 एवं 2006 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी मोगा की धरती से विशाल जनसभा को संबोधित किया था, जिसके बाद पंजाब की राजनीति में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हुआ था। चुग ने कहा कि आज 2026 में उसी मिट्टी से देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सिह गर्जना कर पंजाब में बदलाव का बिगुल फूंका है।

चुग ने कहा कि आज पंजाब कर्ज, नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और प्रशासनिक अराजकता जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में किए गए अपने वादों को पूरी तरह भुला दिया है और पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने के दावों की जगह “कंगला पंजाब” बना दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ता कर्ज और युवाओं में बढ़ती निराशा इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

चुग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा पंजाब में केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि बुनियादी बदलाव के लिए चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब में आतंकवाद, माफिया, गैंगस्टरवाद और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जाएगी, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे तथा उद्योग और पर्यटन को नई गति दी जाएगी।

चुग ने कहा कि मोगा की रैली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब अब निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब ऐसी सरकार चाहती है जो पंजाब को फिर से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करे और यही कारण है कि आज पूरे पंजाब से एक ही आवाज उठ रही है “नहीं चाहिऐ कपदा नहीं चाहिए आपदा.......पंजाब मांगे भाजपा।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी