Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस

राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

15 जुलाई, 2026 04:21 PM

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू पहुंचकर श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, अग्नि सुरक्षा, लॉजिस्टिक व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की विस्तार से समीक्षा की, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारु और सुविधाजनक बनी रहे।

महानिदेशक ने भगवती नगर बेस कैंप, जॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और तवी रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से भी संवाद किया और उनकी सुविधाओं एवं सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रवीर रंजन ने जमीन पर लागू सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जवानों को हर समय पूरी तरह सतर्क रहने, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद सीआईएसएफ महानिदेशक ने एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारतीय सेना और यात्रा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान अमरनाथ यात्रा की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। महानिदेशक ने सभी सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता, पेशेवर कार्यशैली और आपसी समन्वय की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां इसी तरह मिलकर काम करती रहेंगी, जिससे श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 सुरक्षित, शांतिपूर्ण, सुचारु और पूरी तरह घटनामुक्त तरीके से संपन्न हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप

पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप

भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की

भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की

सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी

सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना

आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार

आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार

विद्या से विवेक, कौशल से विकास और उत्तम स्वास्थ्य से हर संकल्प को सिद्धि मिलती है: पीएम मोदी

विद्या से विवेक, कौशल से विकास और उत्तम स्वास्थ्य से हर संकल्प को सिद्धि मिलती है: पीएम मोदी

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”