Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

अमर हो गए रक्षाबंधन पर बने ये गाने

08 अगस्त, 2025 07:11 PM

मुंबई। भाई-बहन के अटूट स्नेह को प्रदर्शित करने वाले त्योहार रक्षाबंधन के गीत श्रोताओं को बेहद पसंद आते हैं। निर्माता एलवी प्रसाद की 1959 में प्रदर्शित फिल्म छोटी बहन संभवत: पहली फिल्म थी, जिसमें भाई-बहन के प्यार भरे अटूट रिश्ते को रूपहले परदे पर दिखाया गया था। इस फिल्म में बलराज साहनी ने बड़े भाई और नंदा ने छोटी बहन की भूमिका निभाई थी। शैलेन्द्र का लिखा और लता मंगेशकर द्वारा गाया फिल्म का गीत भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना बेहद लोकप्रिय हुआ था।

रक्षाबंधन के गीतों में इस गीत का विशिष्ट स्थान आज भी बरकरार है । निर्माता. निर्देशक ए. भीम सिंह ने भाई.बहन के रिश्ते पर आधारित दो फिल्में राखी और भाई बहन बनाईं। वर्ष 1962 में रिलीज राखी में अशोक कुमार और वहीदा रहमान ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1968 में प्रदर्शित भाई-बहन में सुनील दत्त और नूतन मुख्य भूमिकाओं में थे। इसी दौर में अनपढ़ ,काजल जैसी फिल्मों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम पर दो खूबसूरत गीत पेश किए गए। इनमें फिल्म अनपढ़ का माला सिन्हा पर लता मंगेशकर की आवाज में फिल्माया गीत..रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना आज भी दर्शकों और श्रोताओं को अभिभूत कर देता है।

फिल्म में बलराज साहनी भाई की भूमिका में थे। फिल्म काजल में मीना कुुमारी पर बेहद खूबसूरत गीत मेरे भइया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन का फिल्मांकन किया गया था। रवि के संगीत निर्देशन में इस गीत को पाश्र्वगायिका आशा भोंसले ने स्वर दिया था।विमल राय की फिल्म बंदिनी में भी एक बेहद मार्मिक गीत था जिसमें बहन अपने पिता से भाई को सावन में भेजने का अनुरोध करती है…अब के बरस भेज भइया को बाबुल सावन में दीजो बुलाय रे। बहन की व्यथा को बतलाने वाले शैलेन्द्र का लिखे और एस डी बर्मन के स्वरबद्ध किए इस गीत को भी आशा भोंसले ने अपना कर्णप्रिय स्वर दिया था। वर्ष 1971 में रिलीज ..हरे रामा हरे कृष्णा में देवानन्द और जीनत अमान ने भाई .बहन की भूमिका निभायी थी। फिल्म का गीत फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है आज भी सदाबहार गीतों में शामिल है। रेशम की डोरी में सुमन कल्याणपुर का गाया गाना बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है रक्षा बंधन पर आज भी रेडियो पर खूब बजता है। इसी तरह फिल्म बेईमान का गाना ये राखी बंधन है ऐसा, सच्चा झूठा का मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनियां, चंबल की कसम का चंदा रे मेरे भइया से कहना, प्यारी बहना का राखी के दिन, हम साथ-साथ हैं का छोटे छोटे भाइयों के, तिरंगा का इसे समझो न रेशम का तार, रिश्ता कागज का का ये राखी की लाज तेरा भइया निभाएगा आदि गीत भी काफी लोकप्रिय हुए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास