Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

अमर शहीद लाला जगतनारायण की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर 7 सितंबर जो शहजादपुर को और 8 सितंबर को नारायणगढ़ में: अशोक मेहता

25 अगस्त, 2025 05:58 PM

नारायणगढ़ (सुशील कुमार) : सेवा यह वह शब्द है जो हमें ईश्वर से साक्षात्कार करवाता है। सेवा के बाद ही मनुष्य असल में मनुष्य बनता है। यह बाद राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कही। वे आज मिल्क प्लांट के पास बागड़ी समाज की 2 कन्याओं के विवाह के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने दोनों कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सिया राम सोसाइटी ने 21 हजार की सहायता कन्याओं के शुभ विवाह में की। अशोक मेहता ने इस सहायता के लिए जय सियाराम सोसाइटी के सदस्यों की प्रशंसा की। संस्था के प्रधान निर्मल गुप्ता ने कहा कि संस्था ने इस सहायता के साथ साथ धर्मशाला में प्रबंध भी किया है। संस्था कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में भाग ले रही है। अशोक मेहता ने कहा कि समाज सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करना पड़ता है। जैसा कि पंजाब केसरी के संस्थापक लाला जगत नारायण जी ने किया।

सच्चे देशभक्त, समाजसेवी, नेता, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, खिलाड़ी व पत्रकार प्रत्येक समाज, देश व सभ्यता के प्रमुख आईना होते हैं। इन्ही के महत्वपूर्ण योगदान पर किसी भी देश का अतीत, वर्तमान व भविष्य निर्भर करता है। ये सदा अमर रहते हैं। इसी तथ्य को चरितार्थ कर अमर शहीद लाला जगत नारायण अजर अमर हो गए। अस्सी के दशक में जब पूरा पंजाब आतंकी माहौल से सुलग रहा था, उस दौर में भी कलम के सिपाही एवं देश भावना से प्रेरित लाला जी ने अपने लेखन से आतंकियों के मंसूबों को उजागर किया और राज्य में शांति कायम करने के भरसक प्रयास किए। परन्तु 9 सितम्बर सन 1981 को इन्ही आतंकियों ने सच्चे देशभक्त एवं निडर पत्रकार लाला जी की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि 1965 में लालाजी ने पंजाब केसरी दैनिक हिन्दी समाचार पत्र की स्थापना की जिसे पहले उत्तर भारत के राज्यों तथा बाद में मध्य एवं पूर्व और पश्चिम राज्यों में भी खूब लोकप्रियता मिली। लालाजी आर्य समाजी विचारधारा में विश्वास रखते थे और वे अपने जीवनकाल में हमेशा ही आदर्श परिवार एवं आदर्श समाज स्थापना तथा नैतिक कर्तव्य एवं योगदान के लिए प्रेरणास्रोत रहे।
भले ही उनकी आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी हो लेकिन आज भी पत्रकारिता क्षेत्र और बौद्धिक समाज में लाला जी को विशेष आदर एवं सम्मान के नजरिए से याद किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी तथा पंजाब केसरी समाचारपत्र समूह के संस्थापक लाला जगत नारायण जी को अपने जीवनकाल में सच्ची देशभक्ति एवं समाज सेवा प्रदान करने हेतु भारत सरकार ने सन 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कर कमलों द्वारा डाक टिकट जारी किया गया। आज लालाजी के बताए सद्कर्मों पर ही चोपड़ा परिवार पत्रकारिता एवं समाजसेवा में विशेष योगदान दे रहा है।

अशोक मेहता ने कहा कि लाला जगत नारायण जी की पुण्य स्मृति में दिनांक 7 सितंबर को शहजादपुर में व 8 सितंबर को नगरखेड़ा नारायणगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे जिसमें सैकड़ों लोग रक्तदान करेंगे और अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को अपनी श्रंद्धाजलि देंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दोनों रक्तदान शिविरों में पहुंचने की अपील की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाल , प्रधान निर्मल गुप्ता, कैशियर प्रवीण नामदेव , जनरल सेक्रेटरी नरेश धीमान व जसपाल भट्टी , गुलशन , प्रवेश शर्मा , अमरजीत, अमन , निखिल Jitendra Pal Subhash सदस्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान