Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

पंजाब

अमन अरोड़ा द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में 3-दिवसीय "कारवां 2026" का शुभारंभ

24 मार्च, 2026 08:14 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने यहां डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर-10 में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम "कारवां 2026" का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर संस्थान की ओर से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर जन सभा को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने सांस्कृतिक महत्व और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने वर्तमान संदर्भ में शहीद भगत सिंह की विचारधारा की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अन्याय के विरुद्ध इस क्रांतिकारी योद्धा के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ अन्य ज्ञान अर्जित करने के लिए भी उत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस पर हम केवल शहीदों को ही नहीं, बल्कि उनके संकल्पों को भी याद करते हैं। शहीद भगत सिंह ने औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और शोषण, भूखमरी तथा असमानता से मुक्त समाज का सपना देखा। ‘कारवां 2026’ इस बात का प्रतीक है कि डीएवी कॉलेज ऐसे नागरिक तैयार कर रहा है, जिनमें सही और गलत की पहचान करने की क्षमता हो। उन्होंने युवाओं को इस ‘कारवां’ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि ‘रंगला पंजाब’ और एक सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके, जिसका सपना हमारे शहीदों ने देखा था।

शहीद भगत सिंह की भांजी श्रीमती गुरजीत कौर ढट्ट की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने अपने मामा द्वारा दी गई कुर्बानियों और उनके स्थायी आदर्शों को याद करते हुए भावनात्मक श्रद्धांजलि दी, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

प्रिंसिपल डॉ. मोना नारंग ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और एक ऐसी शाम की शुरुआत की, जिसमें इतिहास की गंभीरता और युवाओं की ऊर्जा का सुंदर संतुलन देखने को मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान देशभक्ति गीतों के मधुर समन्वय के माध्यम से देश के मूल्यों की झलक देखने को मिली। गुरविंदर और कर्शुभजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत "भगत सिंह दी वार" ने क्रांतिकारी भावना को जीवंत कर दिया। आकर्षक देशभक्ति नृत्य-नाटिका, गुरप्रीत कौर और गुरकमल सिंह की प्रभावशाली कविता तथा गायक मन्ना मंड के जोशीले प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर गवर्निंग बॉडी के सदस्य प्रिंसिपल आर. सी. जीवन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता बख्शी (डी.एस.डब्ल्यू), डॉ. पूर्णिमा सहगल (अतिरिक्त डी.एस.डब्ल्यू) और डॉ. मनमिंदर सिंह आनंद (डिप्टी डी.एस.डब्ल्यू) के नेतृत्व में किया गया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित