Tuesday, June 23, 2026
BREAKING
दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात अभी बस ट्रेलर है, और धमाके होने वाले हैं; उद्धव सेना में टूट पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे ज्वैलरी कंपनी के IPO पर टूट पड़े लोग, कुछ ही घंटे में हुआ फुल, 65 रुपये पहुंच गया GMP 10 साल में 1007% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा 5600 रुपये तक जाएगा टाटा का स्टॉक! बोले एक्सपर्ट 12 बजते ही मार्केट में भूचाल, 600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, 5 लाख करोड़ डूबे भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

राष्ट्रीय

अभी बस ट्रेलर है, और धमाके होने वाले हैं; उद्धव सेना में टूट पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे

23 जून, 2026 02:37 PM

महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे में टूट के बाद भी राजनीतिक उथल पुथल जारी रहने के आसार हैं। लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने ऐसे संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह 'ट्रेलर है'। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर किसी नेता का नाम नहीं लिया है। हाल ही में उद्धव गुट के 6 सांसदों ने शिवसेना को समर्थन दिया है। अटकलें ये भी हैं कि पार्टी के कुछ विधायक भी दल बदल सकते हैं।


सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा, 'धमाके पर धमाके होते रहेंगे। पिछले चार साल से हम सिर्फ राजनीतिक झटके ही दे रहे हैं। 'यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।' और आप ही बताइए, क्या आज के लिए इतना काफी नहीं था? दो बड़ी खबरें, जो दोनों ही नेशनल हेडलाइंस बनीं, आपको एक ही दिन में कितनी खबरें चाहिए? कुछ कल के लिए रखिए, कुछ परसों या उसके बाद के लिए। मुझे लगता है कि सुबह से एक के बाद एक ब्रेकिंग न्यूज दिखाते-दिखाते अब तो आप लोग भी थक गए होंगे। आखिर कितना और दौड़-भाग करेंगे? अब आज थोड़ा आराम करिए, शांत रहिए। कल सुबह फिर से एक नई शुरुआत करेंगे।'


शिवसेना यूबीटी में टूट
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ ने बागी सांसदों के पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन टाइगर सफल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों की संख्या के हिसाब से शिवसेना अब महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। ठाकरे खेमे में दल-बदल कराने और सांसदों को अपनी तरफ लाने के लिए शिवसेना के कदम को 'ऑपरेशन टाइगर' नाम दिया गया था।


पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा, 'ये लोकसभा सदस्य अब उस असली शिवसेना में शामिल हो गए हैं, जो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की सीख का पालन करती है। चार साल पहले मैंने एक कड़ा कदम उठाया था और अब मैंने छक्का मारा है (यह उन सांसदों की संख्या की ओर इशारा है, जिन्होंने पाला बदला है)।'


शिंदे ने कहा, 'मैंने पहले (जून 2022 में शिवसेना में विभाजन) दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों और शिवसेना को बचाने के लिए ऐसा किया था। अब, यह कदम (शिवसेना उबाठा के लोकसभा सदस्यों में बगावत) शिवसेना के विस्तार का दूसरा चरण है।'


चुनाव भी जीतने का दावा
उन्होंने कहा कि वे सभी 2029 के लोकसभा चुनाव में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से शिवसेना के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे और निश्चित रूप से चुने जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, 'महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। नए लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं, क्योंकि हमारा एजेंडा विकास और प्रगति का है। आप जानते हैं कि मैं अपनी बात का पक्का हूं। लोग मुझ पर और शिवसेना पर भरोसा कर रहे हैं, जो कार्यकर्ताओं और आम लोगों की पार्टी है।'


ये 6 सांसद टूटे
संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) ने पार्टी में बगावत की है। शिंदे ने पाला बदलने वाले छह सांसदों को जमीन से जुड़े 'धुरंधर' बताते हुए कहा, 'मेरा अभियान एकदम पुख्ता होता है।'

इन बागी नेताओं ने 2024 के आम चुनावों में भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवारों को हराया था। शिवसेना (उबाठा) ने 2024 के आम चुनाव में महाराष्ट्र में नौ लोकसभा सीट जीती थीं। शिवसेना में बागी सांसदों के शामिल होने से सत्ताधारी गठबंधन महायुति में शिंदे की मोल-भाव करने की ताकत बढ़ने की उम्मीद है; इस गठबंधन में भाजपा और राकांपा भी शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित

लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित

OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत

OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत

CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल

CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एचआईवी और एड्स के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एचआईवी और एड्स के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का किया समर्थन

यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आए, पीयूष गोयल ने कहा- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी सार्थक चर्चा

यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आए, पीयूष गोयल ने कहा- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी सार्थक चर्चा

गांधीनगर: गुजरात में स्कूल प्रवेश महोत्सव की शुरुआत, स्कूल ऑन व्हील्स बसों का लोकार्पण

गांधीनगर: गुजरात में स्कूल प्रवेश महोत्सव की शुरुआत, स्कूल ऑन व्हील्स बसों का लोकार्पण

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : एसआईटी ने गृह विभाग को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : एसआईटी ने गृह विभाग को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

तनाव और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही दुनिया में ब्रिक्स की है खास भूमिका : अजित डोभाल

तनाव और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही दुनिया में ब्रिक्स की है खास भूमिका : अजित डोभाल