Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

अब बिहार के हर जिले में डॉक्टरी की पढ़ाई! 7 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, नीतीश सरकार का विजन कंप्‍लीट..

02 सितंबर, 2025 08:18 PM

बिहार के सभी जिलों में एक मेडिकल कॉ‍लेज (Medical College) स्‍थापित करने का सपना जल्‍द साकार होने वाला है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस विजन को पूरा करते हुए सरकार ने निर्णायक कदम बढ़ा दिया है। यानी बिहार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज का यह विजन अमली जामा पहन चुका है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 7 और जिलों में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। 

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार 

बैठक में किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ बिहार के सभी 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज का विजन धरातल पर उतार दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले बिहार के 31 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्‍थापित करने को मंजूरी दी जा चुकी है। अब सात और जिलों में मेडिकल कॉलेज के स्‍थापना को मंजूरी मिलने के बाद बिहार के सभी 38 जिले पूरे हो चुके हैं। 

बाहर जाने की मजबूरी होगी खत्‍म! 

इस फैसले से न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर जाने की मजबूरी भी खत्‍म होगी। इसके अलावा बिहार के डॉक्‍टरों और मेडिकल स्‍टाफ को भी अपने जिले या आस-पास के जिलों में रह कर काम करने में आसानी होगी। याद दिला दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर ही इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिसे अब कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। 

युवाओं के लिए दोहरी खुशी 

सरकार के इस कदम से जहां प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, वहीं मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है। अब उन्हें डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, नए कॉलेजों के निर्माण से शिक्षण और स्वास्थ्य क्षेत्र में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित