Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

अब प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे रिलीज होने वाली फिल्म

22 अगस्त, 2025 12:27 PM

मुंबई। प्राइम वीडियो ने मैडॉक फिल्म्स के साथ मल्टी-ईयर लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन किया है, जिसके तहत आठ फिल्मों के वल्र्डवाइड-एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स अब उनके पास होंगे। इस पार्टनरशिप के साथ प्राइम वीडियो ने साफ कर दिया है कि वह इंडियन एंटरटेनमेंट को ग्लोबल लेवल पर और भी ज्यादा दमदार तरीके से पेश करने के लिए पूरी तरह कमिटेड है।

अब भारतीय फिल्मों का असली मज़ा सिर्फ थियेटर में नहीं, बल्कि घर बैठे दुनियाभर के दर्शक उठा पाएंगे। इन फिल्मों को प्राइम मेंबर्स 240+ देशों और टेरिटरीज़ में थिएटर रिलीज़ के कुछ ही समय बाद प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील के बाद प्राइम वीडियो अब मैडॉक फिल्म्स की मशहूर और पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों का एक्सक्लूसिव घर बन गया है, जो 2025 से 2027 के बीच थियेटर में रिलीज़ होंगी। इसमें थामा शामिल है, साथ ही इस फ्रेंचाइज़ की दो और फिल्में भी जल्द अनाउंस की जाएंगी। स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म, जो मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से आई थी ने दिखा दिया था कि प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के बाद एक फिल्म कितनी बड़ा हिट बन सकती है।

सिर्फ यही नहीं, प्राइम वीडियो ने इस फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज़ से कहीं आगे ले जाकर इसके लिए एक अलग फैनबेस भी खड़ा कर दिया। इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म परम सुंदरी भी शामिल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर नजऱ आएंगे। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। इसके अलावा सुपरहिट फ्रेंचाइज़ की अगली कड़ी शिद्दत 2 और बदलापुर 2 भी इसी डील में शामिल हैं। इसी बड़े लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन का हिस्सा श्रीराम राघवन की डायरेक्ट की हुई इक्कीस भी है, जिसमें अगस्त्या नंदा लीड रोल निभाएंगे। इस लिस्ट में कई और फिल्में भी आने वाली हैं, जिनका ऐलान जल्द ही होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार