Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

अब पाकिस्तान से कोई बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगीः राजनाथ सिंह

26 जुलाई, 2026 04:45 PM

नई दिल्ली : हमारी मंशा साफ है कि अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी और अगर बात होगी भी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर होगी। जो कि भारत का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा किया था। कारगिल विजय दिवस यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही।

कारगिल वॉर मेमोरियल से बोलते हुए उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे लिए एक सामान्य दिन भर नहीं है। यह हर उस युवा के लिए प्रेरणा का दिन है, जो व्यक्तिगत सफलता और राष्ट्रीय कर्तव्य के बीच का अंतर समझना चाहता है। यह दिन हमें सिखाता है कि 'बलिदान' और 'सेवा' का भाव ही किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होता है।

रक्षामंत्री ने कहा, “आज भारत इनोवेशन के नए रास्ते खोज रहा है, तो पाकिस्तान घुसपैठ के नए रास्ते खोज रहा है। भारत चिप डिजाइन कर रहा है, तो पाकिस्तान टेरर डिजाइन में लगा हुआ है। भारत दुनिया को सॉफ्टवेयर दे रहा है, तो पाकिस्तान दुनिया को स्लीपर सेल दे रहा है। भारत डेटा सेंटर्स बना रहा है, तो पाकिस्तान रेडिकल सेंटर्स बना रहा है। भारत यूपीआई से दुनिया को जोड़ रहा है, तो पाकिस्तान हवाला से आतंकवाद को जोड़ रहा है। यानी हमारे रास्ते अलग-अलग हैं, ऐसे में अगर पाकिस्तान अपने घटिया मंसूबे लेकर हमारी समृद्धि के रास्ते में रोड़ा लेकर आता है, तो उसे करारा जवाब देने के लिए भी हमारी सेनाएं तैयार बैठी हैं।”

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने हमेशा अपने शौर्य का परिचय दिया है। अभी हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक वर्ष पूरा किया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमारी सेनाओं ने आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब दिया है, जिसे वे आजीवन नहीं भूल पाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ कर दिया कि अब भारत को आतंकवाद के सहारे डराने का सपना देखने वालों का अंजाम क्या होगा। भारत पाकिस्तान के हर दुस्साहस का जवाब उसकी कल्पना से कहीं अधिक कठोर तरीके से देने की क्षमता रखता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं इस मंच से, यह साफ संदेश देना चाहता हूं कि भारत की संप्रभुता की ओर बढ़ने वाले हर नापाक कदम का यही अंजाम होगा।” उन्होंने कहा कि जो तिरंगा कारगिल वॉर मेमोरियल पर इतनी शान से लहरा रहा है, इसकी आन, बान और शान की एक बहुत बड़ी कीमत है। आज से ठीक 27 वर्ष पूर्व, 1999 की इसी जुलाई में, हमारी मातृभूमि पर एक कायरतापूर्ण और कुटिल हमला हुआ था। पाकिस्तान ने, अपनी सेना के घुसपैठियों के माध्यम से, छल-बल और धोखे का सहारा लेते हुए, हमारी चोटियों पर कब्जा कर लिया था।

"ये वो चोटियां थीं, जो सर्दियों में खाली रहती थीं और दुश्मन ने उसी संधिकाल का फायदा उठाया। लेकिन दुश्मन, हमारी सेना के शौर्य और संकल्प की ऊँचाई को भाँपने में चूक गया। हमारे जवानों ने सिर्फ पहाड़ की ऊंचाइयों को ही नहीं बल्कि मानवीय सीमाओं की हर परिभाषा को भी पार करके दिखाया। केवल कारगिल ही नहीं, बल्कि आजादी के बाद से आज तक जब-जब राष्ट्र के सामने कोई चुनौती आई है, तब-तब वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान से भारत का गौरव, विश्व पटल पर और अधिक ऊंचा किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी आगे भी इसी समर्पण, निष्ठा और पराक्रम के साथ मातृभूमि की सीमाओं की रक्षा करते रहेंगे।"

रक्षामंत्री ने कहा, “मैं आप लोगों को यहां इस मंच से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि केंद्र सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति में कोई कमी नहीं है। सरकार पूरी तन्मयता से अपनी सेना के साथ खड़ी है। देश की जनता और देश की संसद अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा करती है। हम यह जानते हैं कि जब तक आप सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं, भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी, किसी के अंदर नहीं हो सकती है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर