Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

अब जिला अध्यक्ष होंगे पावरफुल बॉस, कांग्रेस का फैसला, सीधे जनहित में फैसले लेने की मिली छूट

02 मई, 2026 08:17 PM

कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अब एक बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला अध्यक्ष अब केवल नाम के पद नहीं, बल्कि पार्टी की निर्णय प्रक्रिया (डिसीजन मेकिंग) की सबसे मजबूत कड़ी होंगे। अब जिला अध्यक्षों को अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने या जनहित के मुद्दों पर आंदोलन शुरू करने के लिए राष्ट्रीय या प्रदेश नेतृत्व की अनुमति का इंतज़ार नहीं करना होगा। वे स्वतंत्र रूप से पार्टी हित में रणनीतियां तैयार कर सकेंगे और आंदोलन खड़ा करने सहित पार्टी हित में कार्यक्रम भी आयोजित कर सकेंगे। पार्टी ने जिला अध्यक्षों को सशक्त बनाने के लिए 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जिसमें उन्हें गांव, गरीब और समाज के कमजोर वर्गों की बुलंद आवाज बनने के निर्देश दिए गए। संगठन विस्तार को लेकर भी नई गाइडलाइन तय की गई है।


अब कांग्रेस के पदों पर उन्हीं चेहरों को तवज्जो मिलेगी, जिनका जनता से सीधा जुड़ाव है और जो आम आदमी की तरह सहज संवाद करने में माहिर हैं। राहुल गांधी के इस विजन का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर फिर से जीवित करना है। आवासीय प्रशिक्षण में इलेक्शन मैनेजमेंट के तहत बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, सोशल मीडिया समन्वय, स्थानीय मुद्दों की पहचान और प्रभावी प्रचार रणनीति पर टिप्स प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अहम कड़ी साबित होंगे। कुल-मिलाकर आवासीय प्रशिक्षण जिला अध्यक्षों के लिए नई सोच और नई ऊर्जा का मंच साबित हुआ है। अब वे पहले से अधिक जोश और स्पष्ट रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जिला स्तर पर यह ऊर्जा बनी रही तो संगठन को जमीनी स्तर पर बड़ा लाभ मिल सकता है।


छात्रसंघ चुनाव पर राहुल को सुझाव
कार्यक्रम के दौरान चंबा के जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने का महत्त्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने तर्क दिया कि छात्र राजनीति से ही युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। राहुल गांधी ने इस विषय को गंभीरता से सुना और राज्य सरकार को इस पर विचार करने का सुझाव दिया।


राहुल का अपनेपन का सियासी टच
कांगड़ा में आयोजित तीन जिलों के जिला अध्यक्षों के संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ फोटो खिंचवाए, बल्कि उनके साथ बैठकर पारंपरिक पतल में कांगड़ी धाम का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा की मशहूर लोकल बर्फी का स्वाद चखा और उसकी जमकर तारीफ की। राहुल ने स्थानीय कारीगरों के हुनर को सराहा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने की बात भी कही।


अब बॉटम-टू-टॉप होगा काम
इस नए घटनाक्रम से स्पष्ट है कि कांग्रेस अब टॉप-टू-बॉटम के बजाय बॉटम-टू-टॉप अप्रोच अपना रही है, जहां जिला स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। इतना ही नहीं, अब परंपरागत नेताओं के बजाय पदाधिकारियों को आम कार्यकर्ताओं को आगे लाने और जनता की आवाज बनना पड़ेगा।


सभी पार्टी जिलाध्यक्ष में भरा जोश
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन ने जिला अध्यक्षों में नया जोश भर दिया है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिला स्तर के पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं से तालमेल बढ़ाने तथा चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया। प्रशिक्षण शिविर में सबसे अधिक जोर इस बात पर दिया गया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर और जमीनी कार्यकर्ता होते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू