Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

अब 15 नवंबर को होगा जैकलीन की जमानत पर फैसला:ED ने कहा- बेल मिली तो देश से भाग सकती हैं

11 नवंबर, 2022 08:10 PM

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आज यानी 11 नवंबर को फैसला आने वाला था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। कोर्ट ने कहा है कि अब मंगलवार, 15 नवंबर को शाम 4 बजे फैसला सुनाया जाएगा। इस केस के सिलसिले में जैकलीन लगातार दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच रही हैं। वे लगातार कोर्ट में सुनवाई के लिए वकील के कपड़ों में आ रही हैं।

जैकलीन ने कोर्ट में कहा था कि इस मामले में जांच एजेंसी को मैंने पूरा सहयोग किया है। मैंने खुद इस मामले में सरेंडर किया, लेकिन ED ने मुझे सिर्फ परेशान किया है। इस पर ED ने कहा था कि जैकलीन के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए उन्हें नियमित जमानत न दी जाए।

ED की जांच पर जैकलीन बोलीं- सारे आरोप बेबुनियाद
जैकलीन ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था, 'मैं अपने काम के सिलसिले में विदेश जाती रहती हूं, लेकिन मुझे विदेश जाने से रोक दिया गया। मुझे अपने परिवार वालों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। मैंने इन सब बातों के लिए जांच एजेंसी को ईमेल किया था, लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं देश छोड़कर भागने वाली हूं। फिर उन्होंने मुझे LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी कर रोक दिया। ED के सारे आरोप बेबुनियाद हैं।'

ED ने जमानत का विरोध किया, कहा- भाग सकती हैं जैकलीन
ED की तरफ से वकील ने कहा, 'जैकलीन एक विदेशी नागरिक हैं। उनका परिवार श्रीलंका में रहता है। जैकलीन ने दिसंबर 2021 में भागने की भी कोशिश की थी।' पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी।

ED ने तब भी जमानत के फैसले का विरोध किया था। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया, सबूत सामने आने पर ही सब खुलासे हुए। ED का ये भी कहना था कि उन्होंने भारत से भागने के लिए काफी कोशिश की थी, लेकिन LOC जारी होने के कारण ऐसा नहीं कर सकीं।

रिलेशनशिप में थे जैकलीन-सुकेश, ED की पूछताछ में जैकलीन ने कबूला था
मामले की शुरुआत में जैकलीन और सुकेश के बीच रिलेशनशिप को लेकर काफी अफवाहें उड़ीं। खबरें आईं कि सुकेश को डेट करने के दौरान उन्हें सुकेश से कई महंगे तोहफे मिले। इनमें ज्वेलरी, क्रॉकरी, 4 पर्शियन
बिल्लियां और एक घोड़ा शामिल था। एक पर्शियन बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपए है। वहीं घोड़े की कीमत 52 लाख रुपए बताई गई है।

सुकेश देता था जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट
इसके अलावा सुकेश ने उन्हें डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। इस रिंग में J और S बना हुआ था। सुकेश ने जैकलीन की फैशन डिजाइनर लिपाक्षी के अकाउंट में भी 3 करोड़ रुपए भेजे थे। इन पैसों से लिपाक्षी ने जैकलीन की पसंद के डिजाइनर कपड़े, कार और गिफ्ट को उनके पास पहुंचाया था। ED की पूछताछ में जैकलीन ने अपने रिश्ते और तोहफे मिलने की बात कबूल की थी।

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन अहम गवाह
पिछले साल ED ने सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप के मुताबिक सुकेश ने तिहाड़ जेल में सजा काटते हुए रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की थी।

ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज कर चुकी है। ED के मुताबिक, सुकेश के 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा