सिरसा।(सतीश बंसल). इंडियन नेशनल लोकदल की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपनी राजनीतिक ताकत पहचानकर सशक्त होना होगा। वे मंगलवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में इनेलो महिला विंग के जिला स्तरीय सम्मेलन में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में केवल इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो महिलाओं के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। इनेलो महिला नेत्री ने आरोप जड़ा कि भाजपा शासन में महिलाएं किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं हैं और उनसे बलात्कार, छीना झपटी और दुव्र्यवहार की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा के पास महिलाओं के पास कोई कल्याणात्मक योजना नहीं है और यदि है तो उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने महिलाओं के कल्याण के लिए देवीरूपक, जच्चा बच्चा व कन्यादान जैसी अनेक योजनाएं आरंभ कर उनका जीवन बेहतर बनाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला चाहते थे कि इनेलो के सशक्त मंच पर पार्टी से जुडक़र महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त बनें और अन्य महिलाओं के लिए संबल बनें। उन्होंने महिलाओं से राजनीतिक व सामाजिक तौर पर इनेलो से जुडऩे का आह्वान किया। इनेलो नेत्री ने कहा कि भाजपा केराज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने जिस प्रकार वीरांगनाओं के प्रति अनर्गल सवाल उठाए हैं, इनेलो उसकी कड़ी भत्र्सना करती है और शीघ्र ही इनेलो महिला विंग उनके आवास पर प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एक बुलंद आवाज बनेंगी। इससे पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने इनेलो महिला पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पार्टी की महिला विंग की ओर से उनसे जिस भी प्रकार का सहयोग अपेक्षित रहेगा, वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। सम्मेलन के दौरान इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, जिलाध्यक्ष सुभद्रा देवी ने भी पार्टी संगठन में महिलाओं की भागेदारी को अहम बताते हुए अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को इनेलो से जुडऩे का आह्वान करते हुए आवश्यक सुझाव आमंत्रित किए। इस अवसर पर इनेलो शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, ममता डबवाली, डॉ. तवलीन कौर चंडीगढ़, सुमन गोदारा, दर्शना शर्मा ओढां, पूजा डबवाली, सुमन लोहगढ़, इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर ओढां, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, गिरधारी बिस्सु, संदीप गंगा सहित पार्टी के अन्य तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।