Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

अनुपमा की जिंदगी आने वाला है बड़ा मोड़, आंखों में आ गए आंसू

23 मई, 2025 07:22 AM

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा में नया मोड़ आने वाला है। स्टार प्लस का शो अनुपमा पूरे देश में लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। रुपाली गांगुली की लीड में यह कहानी एक ऐसी औरत की है, जो दूसरों की उम्मीदों से ज़्यादा खुद की इज्ज़त और आज़ादी को चुनती है। एक आम से घर की बहू से लेकर अपनी पहचान बनाने वाली मजबूत और खुद्दार औरत बनने तक अनुपमा का सफर हर किसी को अपना सा लगता है। जैसे-जैसे उसकी जिंदगी में बदलाव आते गए, शो की कहानी भी उसी के साथ बदलती गई। उसके त्याग, जज़्बे और हौसले ने लोगों को बार-बार सोचने पर मजबूर किया कि नई शुरुआत करना कभी देर नहीं होती।

अब कहानी एक नए मोड़ पर है और अनुपमा फिर से कुछ नया करने को तैयार है। अनुपमा का नया प्रोमो कहानी में एक बड़ा मोड़ लेकर आया है। यह सिर्फ जगह का नहीं, जज़्बातों का भी बदलाव है। अब अनुपमा मुंबई में है, एक ऐसा शहर जो कभी सोता नहीं, जहां हर तरफ शोर है, लेकिन उसकी जिंदगी अब खामोशी में बह रही है। लोकल ट्रेन में अकेले सफर करती अनुपमा, अब किसी रिश्ते या टकराव से जुड़ी नहीं दिखती। जैसे उसने न सिर्फ शहर बदला है, बल्कि दिल से भी पीछे मुडक़र देखने से मना कर दिया है, लेकिन इस भागती-दौड़ती भीड़ और खामोशी के बीच, एक पल ऐसा आता है जो अनुपमा के दिल को छू जाता है। लोकल स्टेशन पर वो एक डांस टीचर को छोटी बच्चियों को डांस सिखाते देखती है।

ये मामूली सा नज़ारा उसे अतीत में ले जाता है, जब वो खुद अपनी बेटी को डांस सिखाया करती थी। उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं, जो दर्द और उम्मीद के बीच कहीं अटके हुए हैं। इस एक झलक में एक उम्मीद दिखती है कि शायद, अपने इसी जुनून के सहारे अनुपमा धीरे-धीरे खुद को फिर से जोड़ पाएगी और जो कुछ टूटा था, उसे फिर से संवार सकेगी। यह प्रोमो जिंदगी के उस मोड़ की याद दिलाता है, जहां एक पुरानी दुनिया पीछे छूट चुकी है और एक अनजानी राह सामने खड़ी है। ये एक हौसले भरी नई शुरुआत है, जहां अकेलापन है, लेकिन ताक़त भी है और एक चुप्पी है, जिसमें जज़्बा छिपा है। अब सवाल ये है, क्या इस नए शहर में अनुपमा खुद को फिर से तलाश पाएगी? क्या उसका सफर उसे फिर से उसकी पहचान तक ले जाएगा। अनुपमा की नई कहानी चार जून से रात 10 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर