Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राष्ट्रीय

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

31 जुलाई, 2026 03:05 PM

मुंबई: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके सिंगर और एक्टर हार्डी संधू न सिर्फ अपनी आवाज और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने प्रोफेशनल व्यवहार के लिए भी फेमस हैं। उनके साथ काम करने वाले हर कलाकार अक्सर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। अब एक्ट्रेस रेवती महुरकर ने भी हार्डी के साथ अपने अनुभव को शेयर किया। रेवती ने बताया कि 'तेवर' म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हार्डी ने उन्हें एक ऐसी सलाह दी, जिसे वो आज भी अपनी जिंदगी का हिस्सा मानती हैं।

रेवती महुरकर ने बताया कि हार्डी संधू ने उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहने का सबसे जरूरी मंत्र दिया। उन्होंने कहा, ''शूट के बीच में हार्डी ने कहा, 'अपने काम को लेकर बहुत सोच-समझ कर फैसला लिया करो। 'हमेशा अच्छे कलाकारों और अच्छी टीम के साथ ही काम करना', इस एक सलाह ने मेरे काम चुनने का पूरा तरीका बदल दिया।''

उन्होंने कहा, ''हार्डी के साथ काम करने के बाद मुझे असल में समझ आया कि आप किन लोगों के साथ काम करते हैं, ये कितना मायने रखता है। अक्सर हम सिर्फ प्रोजेक्ट देखते हैं, लेकिन टीम और माहौल को इग्नोर कर देते हैं। हार्डी के साथ शूट पर मुझे महसूस हुआ कि एक अच्छा प्रोडक्शन कैसा होता है। उनके सेट पर हर चीज प्रोफेशनल थी। उनका प्रोडक्शन बहुत बड़े लेवल का था।''

रेवती ने टीम के व्यवहार की भी बात की। उन्होंने कहा, ''सबसे खास बात ये थी कि उनकी पूरी टीम ने मेरे साथ बहुत सम्मान से बात की। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं नई हूं। मुझे हर फैसले में बराबर की अहमियत मिली। शूट के दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए और इसकी सबसे बड़ी वजह हार्डी हैं। वो दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। उनका दिमाग बहुत क्रिएटिव है और वो हर चीज को नए तरीके से सोचते हैं। उनके साथ बैठकर बात करना भी बहुत कुछ सिखाता है।''

रेवती ने हार्डी के व्यक्तित्व के बारे में आगे कहा, ''वह इंडस्ट्री की राजनीति से दूर रहते हैं। वह सिर्फ अपने काम से मतलब रखते हैं। इसी वजह से 'तेवर' का फाइनल रिजल्ट आज भी मेरे दिल के सबसे करीब है। ये अब तक का मेरा सबसे पसंदीदा काम है। जब भी मैं वो वीडियो देखती हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है।''

रेवती ने शूटिंग के आखिरी दिन की एक बहुत प्यारी याद भी साझा की। उन्होंने बताया कि शूट 48 घंटे तक लगातार चला था। इतनी लंबी शूट के बाद भी टीम में एक अलग ही एनर्जी थी।

रेवती ने याद करते हुए कहा, ''48 घंटे नॉन-स्टॉप शूट करने के बाद हम सब बहुत थक गए थे, लेकिन जब पैकअप हुआ तो हार्डी ने कहा रुको, अभी नहीं। फिर हार्डी, हमारे कोरियोग्राफर, मेरे मैनेजर और मैं हम चारों ने फैसला किया कि हम थोड़ी देर और साथ बैठेंगे। हमें सुबह मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन उससे पहले तक हम सब साथ रहे। हमने खूब बातें कीं, खाना खाया, म्यूजिक सुना और हंसे। उस रात जो बॉन्ड बना वो आज तक है। ये दिखाता है कि अगर टीम अच्छी हो तो काम बोझ नहीं लगता।'

अब बात करते हैं हार्डी संधू के आने वाले प्रोजेक्ट की। हार्डी जल्द ही पंजाबी फिल्म 'रांझेया' में लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म एक लव स्टोरी है। इस फिल्म में उनके साथ सिमरत कौर रंधावा और अंगद बेदी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस