Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल भारत में घरेलू हवाई यातायात अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटा, स्पाइसजेट और इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल अमेरिका संग युद्धाभ्यास में अपाचे हेलीकॉप्टर की एंट्री, हवा से किए सटीक वार एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

राष्ट्रीय

अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक

23 सितंबर, 2026 01:03 PM

लखनऊ : चुनावी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेद ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आयुक्तों ने कुछ फैसलों और आदेशों को अपनी जानकारी के बिना लिए जाने पर सवाल उठाए हैं। इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए और सर्वोच्च न्यायालय से मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ये एक बेहद गंभीर समाचार है कि पिछले 10 महीनों में 2 चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के गलत निर्णयों पर 14 बार अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इसका सीधा मतलब ये है कि सभी चुनाव आयुक्त अपना सही काम नहीं कर पा रहे हैं। एक स्वतंत्र निकाय के सदस्यों को अगर न्यायपूर्ण कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं है या उनकी कोई सुनवाई नहीं है तो ये लोकतंत्र के लिए बेहद घातक और खतरनाक हालात हैं। कुछ लोगों द्वारा सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देना घोर सांविधानिक अपराध है। ये लोकतंत्र को मिटाने के किसी षड्यंत्र से कम नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान ले।''

ज्ञात हो कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले करीब 10 महीनों के दौरान तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर ही एसआईआर से जुड़े कई अहम फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठते रहे। ये आपत्तियां आयोग के दो चुनाव आयुक्तों-सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से दर्ज कराई गईं। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की देशव्यापी प्रक्रिया तीनों चुनाव आयुक्तों की निगरानी में चल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई। इनमें एक ही दिन चार बार आपत्ति दर्ज किए जाने का भी उल्लेख है। दोनों चुनाव आयुक्तों का कहना था कि संबंधित फैसले या आदेश उनकी जानकारी अथवा सहमति के बिना लिए या जारी किए गए। इन आपत्तियों का दायरा निर्वाचन आयोग के उन महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ा है, जिनका सीधा संबंध मतदाता के अधिकार और मतदाता सूची की विश्वसनीयता से है।

इनमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाना और हटाए गए नामों को दोबारा बहाल करना, एसआईआर के दौरान नाम बहाल किए जाने के आदेशों के खिलाफ अपील की प्रक्रिया तथा पूरी मतदाता सूची के डेटा की कस्टडी और सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन मामलों में दर्ज आपत्तियों की प्रतियां मुख्य चुनाव आयुक्त को भी भेजी गई थीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

अमेरिका संग युद्धाभ्यास में अपाचे हेलीकॉप्टर की एंट्री, हवा से किए सटीक वार

अमेरिका संग युद्धाभ्यास में अपाचे हेलीकॉप्टर की एंट्री, हवा से किए सटीक वार

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक

पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक

त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा

त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा

NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी

देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी

राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम

राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही: पीयूष गोयल

भारत ने अपने नागरिकों को रोजगार के लिए मलेशिया की वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा के खिलाफ आगाह किया

भारत ने अपने नागरिकों को रोजगार के लिए मलेशिया की वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा के खिलाफ आगाह किया