Monday, May 25, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की शानदार जीत गुरिंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड केकेआर को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अंत जीत के साथ किया राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

मनोरंजन

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

25 मई, 2026 01:22 PM

मुंबई : काफी लंबे सय से चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता अक्षय कुमार का नया गाना 'घिस घिस घिस' जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने नए गाना 'घिस घिस घिस' की झलक जारी कर दी है। यह गाना अक्षय की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है। मेकर्स ने पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की कि गाना आज ही रिलीज होगा। हालांकि, उन्होंने इसका कोई निर्धारित समय अभी तक नहीं बताया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो पोस्ट किया। इसमें अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों ही काफी अनोखे और मजेदार अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो पोस्ट कर अक्षय लिखते हैं, "ये तो बस एक छोटी सी झलक है…तैयार हो जाइए, क्योंकि अब जंगल का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। गाना 'घिस घिस घिस' आज रिलीज हो रहा है।"
वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और तुषार कपूर ने भी मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। 'घिस घिस घिस' आज ही रिलीज होगा।"
गाने की जानकारी मिलते ही फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि दो इंडस्ट्री का मिलन भी माना जा रहा है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अभिनय से लेकर गायिकी तक सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में अक्षय की फिल्म के गाने में अक्षरा का होना उनके करियर और इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि आज रिलीज होने के बाद यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर क्या नए रिकॉर्ड बनाता है।

अक्षय की इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजरा कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह फिल्म 26 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा वो ‘क्विंटेसेंशियल हीरोइन’

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा वो ‘क्विंटेसेंशियल हीरोइन’