Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने पूरी की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, केरल की वादियों में विद्या और राशि संग जमाया रंग

06 मई, 2026 12:00 PM

मुंबई : बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बेक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री विद्या बालन और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी को-स्टार्स विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि केरल की वादियों में काम करना उनके लिए कितना सुखद रहा। अक्षय ने लिखा, "केरल का शेड्यूल पूरा हो गया। अच्छे लोगों के साथ एक खूबसूरत जगह पर काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

उन्होंने पोस्ट में निर्देशक अनीस बज्मी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को बहुत सारा प्यार, जिन्होंने कैमरे के पीछे कमाल का काम किया। मेरी शानदार को-स्टार्स विद्या, राशि, छोटा राजपाल और पूरी टीम को भी दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास रहा है।"

अनीज बज्मी की यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के नाम और अन्य जानकारी अभी नहीं दी है, जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, इस प्रोजेक्ट की कास्ट और क्रू के बारे में जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

इस फिल्म के जरिए अनीस और अक्षय लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले 'सिंह इज किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
अक्षय हाल ही में हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' में नजर आए थे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक लोकप्रिय हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री